16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'तुम्हारे हाथ-पैर बांधकर जादू दिखाता हूं', फिर दी स्विस महिला को दर्दनाक...

‘तुम्हारे हाथ-पैर बांधकर जादू दिखाता हूं’, फिर दी स्विस महिला को दर्दनाक मौत

Published on

वेस्ट दिल्ली ,

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद लाश को यहां फेंक दिया गया था. महिला की लाश निगम संचालित स्कूल के पास पाई गई थी. किसी राहगीर ने शव को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. मृतक महिला की उम्र लगभग 30 साल के करीब रही होगी.

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए. दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिता को दो से तीन पहले मारा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का चेहरा जला हुआ था. लेकिन पुलिस इस बात से इनकार किया.

हाथ-पैर बंधी महिला का शव मिला
वहीं, पुलिस ने आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज किया और हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई. इस मामले में गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को पकड़ा है. मृतक महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत की मुलाकात मृतक महिला से स्विट्जरलैंड में हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई. गुरप्रीत सिंह अक्सर उससे मिलने स्विट्जरलैंड जाया करता था.

गुरप्रीत को शक था कि महिला के किसी अन्य पुरुष से भी संबंध हैं. इसके बाद उसने महिला को घुमाने के बहाने से हिंदुस्तान बुलाया. फिर बहाने से महिला को एक कमरे में ले गया और उसे कहा कि तुम्हारे हाथ पैर बांधकर एक जादू दिखाता हूं. इसके बाद आरोपी ने विदेशी महिला के हाथ पैर बांध दिए और उसकी हत्या कर दी.

मृतक महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह ने एक महिला की आईडी से पुरानी कार खरीदी और उसके बाद विदेशी महिला की लाश को उस गाड़ी में डालकर पार्क कर दिया. कुछ दिन बाद लाश से बदबू आने लगी. फिर आरोपी गुरप्रीत ने उसी सेकंड हैंड कर का इस्तेमाल कर लाश को सड़क किनारे फेंका और मौके से फरार हो गया. आरोपी गुरप्रीत के घर से दिल्ली पुलिस ने पौने दो करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं.

पुलिस ने गुरप्रीत नाम के शख्स को किया अरेस्ट
पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली नगर निगम के स्कूल की दीवार के साथ मैदान में एक महिला का शव पड़ा हुआ है, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शुरुआती जांच के बाद पता चला कि शव महिला है और उसकी हत्या की गई है. आरोपियों ने हत्या से पहले महिला को प्रताड़ित किया है, जिसके चलते उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...