15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलT20 World Cup से बाहर हुई टीम इंडिया को ICC ने दिए...

T20 World Cup से बाहर हुई टीम इंडिया को ICC ने दिए करोड़ों रुपये, हारकर भी कमा गए खिलाड़ी

Published on

नई दिल्ली

इंडियन क्रिकेट टीम भले ही वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन सेमीफाइनल हारने के बाद भी अपने खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने भारतीय टीम को चार लाख डॉलर दिए हैं। इंडियन करंसी के हिसाब से लगभग सवा 3 करोड़ रुपये। इतना ही नहीं सुपर-12 स्टेज के हर मैच में जितने का ईनाम अलग है। कुल मिलाकर टीम इंडिया को 4.51 करोड़ रुपये मिले हैं।

दरअसल, ICC ने पहले घोषणा कर दी थी कि ऑस्ट्रेलिया में जारी T-20 विश्व कप 2022 के विजेता के लिए पुरस्कार राशि 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपये होगी जबकि उपविजेता को इसका आधा मिलेगा। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 400,000 डॉलर मिलेंगे जबकि सुपर-12 राउंड में बाहर होने वाली शेष आठ टीमों को 70,000 डॉलर मिलेंगे। सुपर 12 चरणों में हर जीत की कीमत 40,000 डॉलर है।

खिताब की प्रबल दावेदार इंडियन क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और वह एकबार फिर 20 विश्व कप का खिताब जीतने मौके से चूक गई। भारत का सफर टूर्नामेंट में कुल मिलाकर पांच मैचों में चार जीत के साथ समाप्त हुआ। नतीजतन, भारत को 560,000 डॉलर की कुल पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा, जो 4.51 रुपये के बराबर है।

इस बीच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल के लिए टी-20 विश्व कप तैयार है। यह दोनों टीम का दूसरा खिताब होगा। मौसम विलेन बन सकता है क्योंकि रविवार को और उसके अगले दिन ‘रिजर्व डे’ में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे इन दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है। इस समय मेलबर्न में रविवार को बारिश की 95 प्रतिशत संभावना है, जिसमें 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। दुर्भाग्य से मैच के लिए सोमवार को रखे गए ‘रिजर्व डे’ में भी बारिश की आशंका 95 प्रतिशत है जिसमें पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...