19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य'निशांत की राजनीति में एंट्री हुई तो नीतीश और लालू में क्या...

‘निशांत की राजनीति में एंट्री हुई तो नीतीश और लालू में क्या फर्क रहेगा’, JDU के भीतर से उठी विरोध की आवाज

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर विवाद तेज हो गया है। पटना में उनके पोस्टर नजर आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, लेकिन अब तक JDU की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच, जेडीयू के भीतर से ही निशांत के विरोध की आवाज उठी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे वंशवाद से जोड़ा है।

‘निशांत की एंट्री हुई तो नीतीश और लालू में फर्क क्या रहेगा’
पटना में JDU कार्यालय के बाहर निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे उनके राजनीति में सक्रिय होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है। वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव में क्या फर्क रहेगा? उन्होंने आगे कहा, जहां तक बात निशांत को लेकर लगे पोस्टर की है तो वह कोई आधिकारिक पोस्टर नहीं है।

JDU नेतृत्व की चुप्पी पर उठे सवाल
भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि JDU में सभी बड़े फैसले नीतीश कुमार ही लेते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने या पार्टी के किसी अन्य वरिष्ठ नेता ने निशांत की राजनीति में एंट्री पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनका कहना है कि जब तक नीतीश कुमार, संजय झा या विजय चौधरी जैसे बड़े नेता इस पर कुछ नहीं कहते, तब तक यह साफ नहीं हो सकता कि पार्टी का रुख क्या होगा।

क्या वंशवाद की राजनीति करेंगी जेडीयू?
भगवान सिंह कुशवाहा के बयान के बाद JDU में वंशवाद को लेकर बहस छिड़ गई है। पार्टी के अंदर ही इस मुद्दे पर मतभेद नजर आ रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या JDU पारिवारिक राजनीति को अपनाएगी या इससे दूरी बनाए रखेगी? अभी तक नीतीश कुमार की इस मुद्दे पर चुप्पी बनी हुई है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में पार्टी का आधिकारिक रुख सामने आने की संभावना है।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...