8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिशांति लानी है तो सीएम बीरेन सिंह को हटाइए... मणिपुर पर सर्वदलीय...

शांति लानी है तो सीएम बीरेन सिंह को हटाइए… मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों की केंद्र से मांग

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने शनिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मणिपुर में हिंसा के मामले में जवाबदेही तय की जाए। शांति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद से हटाया जाए। केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने शांति बहाली के लिए ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया। गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। समस्या का समाधान निकालने के लिए ‘पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन’ कर रहे हैं।कांग्रेस की ओर से इस बैठक में मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह शामिल हुए। उन्होंने पार्टी की ओर से आठ बिंदु बैठक में रखे जिनमें मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग शामिल है।

कांग्रेस ने बैठक को बताया औपचार‍िकता
कांग्रेस ने बैठक को ‘औपचारिकता’ करार देते हुए कहा कि केंद्र को प्रदेश में शांति बहाली के लिए गंभीर पहल करनी चाहिए और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का तत्काल इस्तीफा लिया जाना चाहिए।इबोबी सिंह ने कहा कि बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री रहते शांति संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बैठक में उन्हें कुछ मिनट का समय दिया गया, जबकि उन्होंने अपनी बात रखने के लिए और समय मांगा था।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया, ‘तीन घंटे की बैठक में इबोबी सिंह जी को सात-आठ मिनट का समय दिया गया। यह न सिर्फ उनका और कांग्रेस का, बल्कि मणिपुर का भी अपमान है।’कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले पर ‘चुप्पी’ तोड़नी चाहिए।मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता कोनराड संगमा भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एनपीपी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर चिंता जताई है और सरकार से आग्रह किया है कि वह शांति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल भेजने की मांग
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने संवाददाताओं से कहा, ‘पटना में विपक्षी दलों की बैठक के 24 घंटों के भीतर मणिपुर के विषय पर हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने एकजुटता के साथ अपनी बात रखी।’सर्वदलीय बैठक को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर प्रश्न किया कि क्या सरकार ‘मणिपुर को कश्मीर में बदलने की कोशिश कर रही है।’उसने हिंसा प्रभावित मणिपुर में सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल भेजने की मांग की।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने बताया कि मणिपुर को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लगभग सभी विपक्षी दलों का यही कहना था कि मणिपुर की जनता को वहां के मुख्यमंत्री पर विश्वास नहीं रहा।झा ने कहा, ‘मौते हो रही हैं, पलायन हो रहा है। वहां के नेतृत्व पर लोगों को विश्वास नहीं है। पूरे विपक्ष ने यह बात कही है।’

शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘मैं मणिपुर के कई समूहों से मिली हूं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पर विश्वास नहीं है। खुद विदेश राज्य मंत्री (राजकुमार रंजन सिंह) ने कहा था कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। जवाबदेही की शुरुआत कहां से होगी? जवाबदेही की शुरुआत राज्य से होगी।’

मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन द्वारा तीन मई को आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हिंसा भड़क गई थी।शाह ने पिछले महीने चार दिन के लिए राज्य का दौरा किया था और मणिपुर में शांति बहाल करने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की थी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...