17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअगर कोई मेनहोल या सीवर में उतरा तो... हाई कोर्ट बोला, नगरपालिका...

अगर कोई मेनहोल या सीवर में उतरा तो… हाई कोर्ट बोला, नगरपालिका के चीफ जिम्मेदार होंगे

Published on

अहमदाबाद

गुजरात हाई कोर्ट ने सीवरेज में उतरकर सफाई करवाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते राज्य सरकार से पूछा है कि पाबंदी के बाद भी यह कुप्रथा कैसे जारी है? गुजरात हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए जे देसाई व न्यायाधीश बीरेन वैष्णव की खंडपीठ ने कहा कि सफाई की इस कुप्रथा को शीघ्र बंद किया जाए। अब कहीं भी श्रमिकों से सीवरेज में उतरकर सफाई कराने की बात सामने आई तो इसके लिए सीधे तौर पर नगरपालिका के चीफ जिम्मेदार होंगे। सरकार के रेजोल्यूशन के अनुसार मैनुअल स्केवेंजिंग 2014 से बंद है।

नहीं चल सकती लापरवाही
खंडपीठ ने कहा कि खंडपीठ ने कहा कि इस कुप्रथा पर पूरी तरह से पाबंदी है। इसलिए सरकार को इस पर अमल करना होगा। हाई कोर्ट ने सीवेज सफाई के दौरान जिन श्रमिकों की मौत हुई। उनके परिजनों को मुआवजा देने का आदेश किया। इसके बाद हाई कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में अगली सुनवाई 19 जून को करेगा। हाई कोर्ट ने यह सख्त एक एनजीओ की तरफ दाखिल की गई याचिका पर दिखाया। एनजीओ ने अपनी याचिका में उल्लेख किया था कि राज्य में पाबंदी के बाद भी सीवरेज में उतरकर सफाई करने (मैनुअल स्केवेंजिंग) करवाई जा रही है। याचिका में हाल में हुई सफाईकर्मियों की मौत का भी जिक्र किया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने दो टूक कहा कि ऐसी लापरवाही नहीं चल सकती है।

ठेकेदारों पर फोड़ा ठीकरा
वकील सुब्रमणियम अययर की ओर से जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जब नाराजगी व्यक्त की तो सरकार की तरफ से कहा गया कि राज्य सरकार के अधीन आने वाले निकाय और पालिका प्रशासन गटर की सफाई के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करते हैं और उसी से सफाई की जाती है, लेकिन कई बार ठेकेदार श्रमिकों से काम करवाते हैं। इस जवाब से हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। सरकार की तरफ से हाई कोर्ट को बताया गया कि 152 मृतकों में से 137 के परिजनों को मुआवजा दिया गया है। तो वहीं सरकार की दलीलों पर वकील सुब्रमणियम अययर ने कहा कि सीवरेज में उतारकर सफाई कराने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद श्रमिकों को उतारा जाता है और कई की मौत हो जाती है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...