4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमॉल मेरा निकला तो आधा मीडिया को लिख देंगे, आधा गरीब और...

मॉल मेरा निकला तो आधा मीडिया को लिख देंगे, आधा गरीब और CBI को: तेजस्वी

Published on

पटना

आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीबीआई छापे में सूत्रों के हवाले से गुरुग्राम में उनका एक मॉल होने की खबर फैलाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश चल रही है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबर दिखाने वाले मीडिया चैनलों की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ये मॉल मेरा निकला तो आधा मॉल मीडिया वालों को दे देंगे और आधा गरीब लोगों के बीच बांट देंगे, कुछ बचेगा तो सीबीआई को दे देंगे।

बुधवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में सीबीआई ने आरजेडी के सांसद फैयाद अहमद, अशफाक करीब, एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व विधान पार्षद सुबोध राय के कई ठिकानों पर छापा मारा था। सूत्रों ने कहा कि ये छापे लालू यादव के रेलमंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के केस के सिलसिले में मारे गए हैं। इन छापों को लेकर समाचार चैनलों पर दिन भर सूत्रों के हवाले से कई दावे किए गए। तेजस्वी ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उन दावों को लेकर ही किया था।

कुछ समाचार चैनलों पर खबर चली कि छापों में करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं और 200 जमीनों के कागजात मिले हैं। तेजस्वी ने इन सबका खंडन किया और कहा कि छापे में ना तो इतना पैसा मिला है और ना जमीन के कागज उनके हैं। उन्होंने कहा कि 50 जगह रेड हुआ, इसलिए 200 जमीन का कागज मिलना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन कोई भी जमीन उनकी नहीं है।

तेजस्वी यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें

– रेड उस दिन पड़ा जिस दिन हमारी सरकार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना था।

– लालू यादव 2004-09 तक रेलमंत्री रहे। 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिया। कई कारखाने दिए। मैनेजमेंट गुरु के नाम से जाना गया।

– सीबीआई 18 मई, 2022 की तारीख में नौकरी के बदले जमीन का एफआईआर करती है। 13 साल जागी है। ये बस राजनीतिक विद्वेष का केस है।

– सूत्र के हवाले से कुछ चैनलों ने चलाया कि गुड़गांव के सेक्टर 71 में व्हाइटलैंड कंपनी है, उसका मॉल बन रहा है। सूत्र के हवाले से चला कि ये तेजस्वी का है, इसमें तेजस्वी शेयर होल्डर है।

– इस मॉल या कंपनी से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। हमने पता किया कि किसका मॉल है, किसकी कंपनी है। कंपनी के कागज की जांच की। कंपनी 12 फरवरी, 2021 को बनी। डायरेक्टर दो हैं. वीरेंद्र मेहता और कृष्ण कुमार. दोनों हरियाणा के हैं।

– शेयर होल्डर में मेरा नाम नहीं है। जब कंपनी बनी तब भी और अब भी मैं इसका शेयरधारक नहीं हूं। सबसे ज्यादा शेयर नवनीत के हैं।

– हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, गुरुग्राम के बीजेपी सांसद और बीजेपी की मेयर, भिवानी के बीजेपी सांसद व्हाइटलैंड के प्रोग्राम में थे। सबने कंपनी की तारीफ की। सीबीआई को चुनौती देता हूं कि दम है तो खट्टर पर छापा मारें, बीजेपी के सांसद पर छापा मारें कि मॉल किसका है।

– हमारी छवि को नुकसान पहुंचा रहा है मीडिया। मानहानि का केस करने बैठें तो रोज केस करना होगा। हम ये सब नहीं करते क्योंकि हम प्रतिशोध से कुछ नहीं करते।

– देश की सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई का जांच कैसा होता है वो देख लीजिए। भाजपा के मॉल की जांच करने गए और मेरा मॉल बताया जा रहा है। इसलिए मैंने कहा कि भाजपा के जमाई हैं, ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई।

– मेरा मॉल निकला तो आधा मीडिया को दे देंगे, आधा गरीब को और कुछ बचेगा तो सीबीआई को दे देंगे।

– 2005 में जो बहाल हुआ वो 2015 में जमीन बेचता है तो उसको ्अरेस्ट करके पीटा जा हा है। लालू यादव को गाली दी जा रही है। जिनके यहां कल रेड हुआ है उनको कहा गया है कि लालू से संबंध रखोगे तो अरेस्ट कर लेंगे, ऊपर से आर्डर है।

– 200 डीड मिला. 50 जगह रेड होगा तो 200 डीड नहीं मिलेगा तो क्या मिलेगा। कहा जा रहा है कि लालू परिवार का है 200 डीड. तेजस्वी का एक भी डीड नहीं है उसमें. मेरे पास जो है वो मैंने चुनाव के शपथ पत्र में बता रखा है।

– कुछ सूत्र कह रहे हैं कि भोला यादव ने बताया. ये ब्लफबाजी है।

– हमारा परिवार हर जांच एजेंसी को सहयोग कर रहा है। हर न्यायालय का आदेश मान रहा है। ढाई दशक से देख रहे हैं ये रेड और जांच।

– असली डर 2024 का है। एक पार्टी को छोड़कर सब एक हो गए हैं। 40 का 40 सीट महागठबंधन जीतेगा।

– लेकिन ये इतनी बेशर्मी पर आ गए हैं कि ये सिलसिला चलता रहेगा।

– ये बिहार है. डराकर कोई काम नहीं होगा। बिहार सब कुछ ठीक कर देता है।

– कहा गया कि सुनील सिंह के यहां करोड़ों निकला है। नोट गिनने की मशीन आ रही है। कुछ नहीं मिला।

– 2017 में मुझ पर आईआरसीटीसी का मामला आया, क्या हुआ उसका।

– जांच एजेंसी गुंडा बन गई है, भाजपा का प्रकोष्ठ बन गई है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...