21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'युद्ध चाहते हैं तो वही सही, हम अंत तक लड़ेंगे...', ट्रंप के...

‘युद्ध चाहते हैं तो वही सही, हम अंत तक लड़ेंगे…’, ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चीन की सीधी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोल्ड फैसलों के बीच दुनियाभर में ट्रेड वॉर का आगाज होने जा रहा है. ट्रंप ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा के साथ-साथ भारत और चीन पर भी रेसिप्रोकल टैरिफ की बात कही थी. अब चीन ने इसका माकूल जवाब दिया है.अमेरिका में चीन के दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि अगर अमेरिका युद्ध ही चाहता है, तो युद्ध सही. फिर चाहे वह ट्रेड वॉर हो या किसी दूसरी तरह का युद्ध. हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार है.

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि हम पर जो भी देश जितना भी टैरिफ लगाएगा, हम भी उन पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे. अन्य देश हम पर दशकों से बेइंतहा टैरिफ लगा रहे हैं. यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अन्य देश हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाए रहे हैं, जो गलत है. भारत हम पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. ऐसे में अमेरिका का मौजूदा सिस्टम को बदलना होगा.

ट्रंप ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल से जो भी देश अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगाएगा उस पर हम भी उतना ही टैरिफ लगाएंगे. दूसरे देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है. लेकिन अब हमारी बारी है कि हम इसी टैरिफ का उन देशों के खिलाफ इस्तेमाल करे.

राष्ट्रपति ने कहा कि अगर आप ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका में अपना सामान नहीं बनाते हैं तो आपको टैरिफ देना पड़ेगा और कुछ मामलों में तो तगड़ी टैरिफ देनी पड़ेगी. हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमारे द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ से दोगुना है और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना अधिक है. चार गुना अधिक टैरिफ… इसके के बारे में सोचें. और हम दक्षिण कोरिया को सैन्य और कई अन्य तरीकों से बहुत मदद देते हैं.

बता दें कि राष्ट्रपति ने टैरिफ वॉर की शुरुआत करते हुए कहा कि इसलिए 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ की शुरुआत हो जाएगी. यानी कि अमेरिका भी दूसरे देशों पर टैरिफ लगाना शुरू कर देगा.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...