14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूएई ने चीन से बढ़ाई दोस्ती की पींगे तो अमेरिका का चढ़ा...

यूएई ने चीन से बढ़ाई दोस्ती की पींगे तो अमेरिका का चढ़ा पारा, क्या लटक जाएगी F-35 जेट की डिलीवरी?

Published on

दुबई:

अमेरिका और यूएई के बीच एफ-35 लड़ाकू विमानों की डील अटक सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात की ओर से चीन के साथ भी घनिष्ठ रक्षा संबंध बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे उसकी और अमेरिका की दोस्ती पर असर पड़ रहा है। यूएई के सशस्त्र बलों के संयुक्त अभियान के प्रमुख ने 23 अप्रैल को बीजिंग में चीनी वायु सेना के कमांडर से मुलाकात करते हुए सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह एक अहम बैठक थी, जो चीन की खाड़ी देशों के साथ युद्धक विमान सहयोग में विशेष रुचि को दिखाती है।

डिफेंस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल यूएई को चीनी होंगडु एल-15ए फाल्कन जेट ट्रेनर्स के पहले बैच की डिलीवरी मिली थी। पर्यवेक्षकों का अनुमान है कि चेंगदू जे-20 स्टील्थ लड़ाकू विमान लेने की तरफ अब यूएई कदम बढ़ा सकता है। दूसरी ओर हाल ही में अमेरिका और यूएई के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी वाशिंगटन में अपनी वार्षिक सैन्य वार्ता के लिए मिले हैं। बैठक में एकीकृत वायु और मिसाइल रक्षा के साथ-साथ उभरती क्षमताओं पर चर्चा हुई लेकिन पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी लड़ाकू जेट को खरीदने के यूएई के अनुरोध का इसमें जिक्र नहीं आया।

2021 में रुक गई थी डील
बाइडन प्रशासन ने 2021 में यूएई को 50 लॉकहीड निर्मित एफ-35 लड़ाकू जेट की बिक्री रोक दी थी। मजबूत यूएई-चीन रक्षा संबंधों पर अमेरिकी अधिकारी चिंतित हैं और हथियारों बिक्री के भविष्य के बारे में स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व अधिकारी डैनियल माउटन का कहना है कि हाल के सालों में यूएई-चीन संबंधों का विकास अमेरिका के लिए दूसरों की तुलना में अधिक चिंताजनक रहा है। एक चिंताजनक मुद्दा देश में एक चीनी सैन्य सुविधा की स्थापना का है। माउटन का मानना है कि चीनी सैन्य अड्डे की यूएई में उपस्थिति और चीनी तकनीकी बुनियादी ढांचे के विस्तार से अमेरिका चिंता में है।

एफ-35 युद्धक विमानों की डील यूएई के लिए भी मुश्किल का सबब बन रही है। अबू धाबी की ओर से देरी को देखते हुए इस डील को रद्द करने की धमकी भी है। एक्सपर्ट का कहना है कि कम से कम एप-35 की डिलीवरी की समय-सीमा इतनी दूर है कि भविष्य में उन्हें बदलने के लिए नई पीढ़ी के विमानों के एक बड़े बेड़े की आवश्यकता होगी। एफ-35 को शुरू में जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स द्वारा निर्मित MQ-9 रीपर के साथ यूएई को एक पैकेज डील के रूप में पेश किया गया था।

माउटन का कहना है कि अमेरिका के रणनीतिक भागीदार उससे दूर होकर तुर्की और चीन जैसे प्रतिस्पर्धियों की ओर चले गए हैं। यूएई ने चीनी विंग लूंग ड्रोन खरीदकर स्पष्ट कर दिया है कि वह एक व्यावहारिक विदेश नीति” का पालन करने का इरादा रखता है। इस बीच खाड़ी में एक प्रमुख सहयोगी को लेकर अमेरिका-चीन के बीच टकराव नागरिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सामने आ रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...