9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'हम सत्ता में आए तो अडानी को दी जा रही सारी जमीन...

‘हम सत्ता में आए तो अडानी को दी जा रही सारी जमीन वापस लेंगे …’, मुंबई में बोले उद्धव ठाकरे

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार का फाइनल फेज चल रहा है. इसी क्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक रैली की. इस दौरान उद्धव ने कहा कि मुंबई का हर कोना अडानी को बेचा जा रहा है. मैं जहां भी प्रचार कर रहा हूं, चाहे वह कोल्हापुर हो, चंद्रपुर हो या पालघर, हर जगह पानी, बंदरगाह और बिजली अडानी को बेची जा रही है. मराठी में हम समस्याओं को ‘आसमानी की सुल्तानी’ कहते हैं, अब हमें कहना होगा कि समस्याएं ‘सुल्तानी की अडानी’ बन गई हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम 23 नवंबर को जरूर जीतेंगे, लेकिन हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि महाझूठी सरकार न जीत पाए. उद्धव ने महाराष्ट्र के बाहर से आए भाजपा प्रचारकों को लेकर पंकजा मुंडे के बयान की तारीफ की. पंकजा ने कहा था कि राज्य के हर बूथ पर भाजपा से करीब 90 हजार बाहरी लोग महाराष्ट्र आए हैं. उद्धव ने कहा कि इन बाहरी लोगों की वजह से महाराष्ट्र में ऑक्सीजन कम हो गई है, लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये बाहरी लोग हम पर नजर रखने के लिए आए हैं. उन्होंने हमारे खिलाफ सेना बुलाई है.

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि मैंने सुना है कि राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि डॉ. अंबेडकर को पीएम मोदी ने भारत रत्न दिया था. मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं, लेकिन उन्हें जवाब देना चाहिए कि अगर वे अंबेडकर का इतना सम्मान करते हैं तो उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग में एक भी बौद्ध सदस्य की नियुक्ति क्यों नहीं की.

मैं गुजरात या गुजरातियों से ईर्ष्या नहीं करता, वे भी हमारे साथ हैं, लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह गुजरात और पूरे देश के खिलाफ दीवार खड़ी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह चले जाएंगे, लेकिन यह दीवार बनी रहेगी. यह बर्लिन की दीवार की तरह होगी, जिसे फिर से एकजुट होने में दशकों लगेंगे. अगर हम सत्ता में आते हैं तो कैबिनेट में पहला फैसला ये होगा कि हम अडानी को दी जा रही सारी जमीन वापस ले लेंगे. मैं एमएमआरडीए के एमओयू और नीति आयोग के फैसले रद्द कर देंगे.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...