12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को नहीं हराया तो मेरा नाम बदल देना... पाकिस्तान के प्रधानमंत्री...

भारत को नहीं हराया तो मेरा नाम बदल देना… पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी चुनौती तो लोगों ने सुझाए नये-नये नाम

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के नेता अकसर भारत से अपने देश की तुलना करते रहते हैं। ताजा तुलना प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की है। शहबाज शरीफ ने शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अगर हमने भारत को नहीं हराया तो मेरा नाम बदल देगा।’ हालांकि शहबाज शरीफ की ये चुनौती किसी युद्ध को लेकर नहीं, बल्कि तरक्की को लेकर थी। शहबाज शरीफ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान तरक्की के मामले में भारत से आगे नहीं निकलता है, तो “मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं है।” शहबाज शरीफ ने डेरा गाजी खान में एक बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने कई डेवलपमेंटर प्रोजेक्ट्स लॉंच किए और पाकिस्तान को मौजूदा चुनौतियों से बाहर निकालकर उसे एक महान राष्ट्र बनाने की कसम खाई।

शहबाज शरीफ भीड़ को संबोधित करते हुए काफी आक्रामक थे। उन्होंने कसम खाते हुए कहा कि “अगर हम भारत को पीछे नहीं छोड़ते हैं, तो मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं है। हम पाकिस्तान को एक महान राष्ट्र बनाएंगे और भारत से आगे निकल जाएंगे।” पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत् शहबाज शरीफ ने पूरे आत्मविश्वास के साथ घोषणा की, कि पाकिस्तान का भविष्य महानता के लिए बना है और उन्होंने देश को समृद्धि की ओर ले जाने का वादा किया।

शहबाज शरीफ ने खाई नाम बदलने की कसम
शहबाज शरीफ ने आगे कहा, कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान कर्ज पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। शहबाज शरीफ ने देश में हाल ही में मुद्रास्फीति में आई कमी की ओर भी इशारा किया और दावा किया, कि जब उनकी सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब देश में मुद्रास्फीति 40 प्रतिशत थी जो आज घटकर सिर्फ 2 प्रतिशत रह गई है। इस बीच, शहबाज शरीफ की टिप्पणी ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने उनके बयान को मजेदार बताया है, जबकि कई यूजर्स ने शहबाज शरीफ को नये नाम भी सुझाए हैं।

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में शहबाज शरीफ ने भारत के साथ शांतिपूर्ण बातचीत की इच्छा जताई थी और कहा था, कि पाकिस्तान बातचीत के माध्यम से विवादास्पद कश्मीर विवाद सहित सभी मुद्दों को हल करने का इच्छुक है। उन्होंने ये टिप्पणियां मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान “कश्मीर एकजुटता दिवस” के मौके पर कही थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान की इकोनॉमी कई सालों से बुरी तरह से प्रभावित है। देश अभी भी इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड से मिले पैकेज से ही चल रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अभी भी 250 रुपये लीटर से ज्यादा है, जबकि बिजली की दर 40 रुपये मीटर से ज्यादा है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...