30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपाल'तुम चिल्लाकर जश्न मनाओगे तो आज तुम्हारा इलाज कर देंगे', पहले से...

‘तुम चिल्लाकर जश्न मनाओगे तो आज तुम्हारा इलाज कर देंगे’, पहले से थी महू हिंसा की साजिश, FIR में बड़ा दावा

Published on

महू (इंदौर) ,

इंदौर के महू कस्बे में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की न्यूजीलैंड पर जीत के जश्न के दौरान भड़की हिंसा ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया. रविवार देर रात मोती महल चौराहे पर जुलूस निकाल रहे लोगों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है, जिसमें से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिकायतकर्ता गजराज उर्फ पप्पू कौशल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले से साजिश रचकर हमला किया और धमकी दी कि “आज तुम बच गए, आगे जुलूस निकाला तो जान से खत्म कर देंगे.”

गजराज ने FIR में बताया कि 9 मार्च 2025 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्तों पंकज, मुकेश, प्रीतेश, शरद, आशीष, रजीत, सुमित और अन्य के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे थे. शांति से जुलूस निकालते वक्त अकबर का तकिया, पत्ती बाजार, टाल मोहल्ला और बत्तख मोहल्ला के 17 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया.

FIR के अनुसार, हमलावरों ने गालियां दीं और पहले से इकट्ठा किए गए ईंट-पत्थरों से पथराव किया, जिसमें गजराज के कंधे, शरद के पैर और कंधे, आशीष के चेहरे, सुमित और रजीत के हाथ-पैर पर चोटें आईं. हमलावरों ने गजराज की बस (MP-09-FA-4148) और उनके भाई कालू की बसों (MP-09-FA-8522, MP-30-P-0383) में भी तोड़फोड़ की.

FIR की कॉपी में आरोप लगाया गया है- ”आरोपी बोले कि हमने तो पहले से प्लान बनाकर रखा था कि तुम चिल्ला-चिल्लाकर जश्न मनाओगे तो आज तुम्हारा इलाज कर देंगे. गाली देकर बोले कि तुम आज तो बच गए. आइंदा हमारे सामने चिल्लाकर जुलूस निकालने की कोशिश की तो जान से खत्म कर देंगे.” शिकायतकर्ता गजराज उर्फ पप्पू कौशल ने FIR में लिखवाया- ‘हम सभी ने गालियां देने से मना किया तो सभी ने एकमत होकर पहले से इकट्ठा करके रखे ईंट पत्थर से हम पर पथराव कर दिया.’

एसपी (ग्रामीण) हितिका वासल ने ‘आजतक’ को बताया कि हालात अब सामान्य हो रहे हैं. मामले में 40 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है और 13 को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिससे गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. FIR में हमलावरों पर साजिश, पथराव, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. वहीं, पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात किया है और स्थिति पर नजर रख रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...