11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअगर नहीं की शादी तो जाएगी नौकरी... चीन की कंपनी ने सिंगल...

अगर नहीं की शादी तो जाएगी नौकरी… चीन की कंपनी ने सिंगल कर्मचारियों के लिए निकाला ऐसा नोटिस की छिड़ गई बहस

Published on

चीन में शादी की संख्या 2024 के मुकाबले घटकर 6.1 मिलियन (61 लाख) पर आ गई है। यह नंबर पिछली साल करीब 7.68 मिलियन (76.8 लाख) रहा था। इसी के चलते चीनी सरकार अपने देश में नई-नई पॉलिसी लाती रहती है। लेकिन चीन के शेडोंग प्रांत स्थित फर्म, शेडोंग शंटियन केमिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने अपने 1200 कर्मचारियों को एक अजीबोगरीब चेतावनी दी है।

कंपनी ने सभी सिंगल और डिवोर्स कर्मचारियों को सितंबर 2025 तक शादी कर लेने का अल्टीमेटम दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें अपनी नौकरी खोनी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने लाइफ के महत्व पर जोर देकर इस पॉलिसी को उचित ठहराया है। इस फैसले के लिए कड़ी आलोचना के बाद, कंपनी को कथित तौर पर फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा है।

28 से 58 साल के वर्कर्स को दी चेतावनी…
SCMP की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने नोटिस में कहा था कि 28 साल से लेकर 58 साल के लोगों के लिए सभी अविवाहित कर्मचारियों, जिनमें तलाकशुदा लोग भी शामिल हैं। उन्हें इस साल सितंबर के अंत तक “शादी करके, घर बसाना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

कंपनी ने वफादारी और फैमिली वैल्यूज जैसे ट्रेडिशनल चीनी मूल्यों को बढ़ावा देने के साधन के रूप में अपनी पॉलिसी का बचाव किया। कंपनी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि ‘विवाह दर में सुधार के लिए सरकार की मांग का जवाब नहीं देना विश्वासघाती है। अपने माता-पिता की बात न सुनना एक बेटे का धर्म नहीं है। सिंगल रहना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को इस नोटिस के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद 13 फरवरी को स्थानीय HR और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। 1 दिन के भीतर, फर्म को अपनी पॉलिसी रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा और आश्वासन देना पड़ा कि किसी भी कर्मचारी को उनकी वैवाहिक स्थिति के आधार पर बर्खास्त नहीं किया जाएगा।

कानून का उल्लंघन…
कानूनी के जानकारों ने भी इस नीति की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक बताया। SCMP की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी के आदेश ने चीन के लेबर कानून और लेबर कॉन्ट्रैक्ट कानून का उल्लंघन किया है। इस फैसले की चीन में खासी आलोचना हो रही है, जिसके कारण ही कंपनी को अपना यह फैसला वापिस लेना पड़ा।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...