8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'आज चुप रहे तो ये सब बढ़ेगा...', हाई कोर्ट ने 'आदिपुरुष' मेकर्स...

‘आज चुप रहे तो ये सब बढ़ेगा…’, हाई कोर्ट ने ‘आदिपुरुष’ मेकर्स को लगाई लताड़

Published on

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें हर रोज बढ़ती ही दिख रही हैं. फिल्म के डायलॉग्स को लेकर हुए विवाद के बाद यह मामला हाई कोर्ट जो पहुंचा था. फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठी थी. अब इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से इस पर दूसरे दिन सुनवाई हुई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- यह लगातार हो रहा है, कुछ न कुछ लगातार ऐसा किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सामंजस्य खराब हो. प्रोड्यूसर को कोर्ट में पेश होना होगा, यहां मजाक नहीं चल रहा है. प्रोड्यूसर सुनाई से गायब हैं.

हाई कोर्ट ने कही ये बातें
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- ‘रामायण’ के कितने किरदार हैं, जिनकी पूजा की जाती है. उनको फिल्म में किस तरह से दिखाया गया है? फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी. अब तक कुछ नहीं हुआ तो तीन दिन में क्या होगा, लेकिन हम फिर भी छुट्टी में इसको सुन रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वह फिल्म से आहत हुए हैं. कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फिल्म पूरी नहीं देख पाए हैं. जो लोग भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी को मानते है, वे फिल्म देख ही नहीं पाएंगे.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि वह लोग धन्य हैं, जिन लोगों ने फिल्म को सर्टिफाई किया है. जहां ‘रामायण’ के बारे में ऐसा दिखाया गया. लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. जो बातें याचिका में कही गई हैं, उससे हम मानते हैं कि भावनाएं आहत हुईं. अगर आज हम चुप हो जाएंगे तो जानते हैं क्या होगा? यह सब बढ़ रहा है.

आदिपुरुष के आपत्तिजनक कंटेंट पर हाई कोर्ट का बयान
हाईकोर्ट के जज ने कहा कि एक फिल्म में तो कुछ सालों पहले यह भी दिखाया गया था कि भगवान शंकर त्रिशूल लेकर भाग रहे हैं. उनका मजाक बनाया जा रहा है क्या अब यह सब होगा? इलाहबाद हाई कोर्ट ने राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को आपत्तिजनक डायलॉग्स और फिल्म मेकर्स को विवादित सीन्स के लिए नोटिस भेजा है.

27 जून की सुनवाई में हाई कोर्ट ने क्या कहा
कोर्ट में मौजूद सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल से पूछा गया कि आपत्तिजनक दृश्यों, कपड़ों और सीन्स के बारे में क्या किया जा रहा है? अगर हम लोग इस पर भी आंख बंद कर लें क्योंकि ये कहा जाता है कि ये धर्म के लोग बड़े ही सहिष्णु हैं तो क्या उसका टेस्ट लिया जाएगा? क्या यह सहनशीलता की परीक्षा है? यह कोई प्रोपेगेंडा के तहत की गई याचिका नहीं है. क्या सेंसर बोर्ड ने अपनी जिम्मेदारी निभाई? ये तो अच्छा है कि ये उस धर्म के बारे में है, जिसे लोगों ने कोई पब्लिक ऑर्डर का प्रॉब्लम क्रिएट नहीं किया.

बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने ‘भगवान राम’, कृति सैनन ने ‘जानकी’ और सैफ अली खान ने ‘लंकेश’ की किरदार अदा किया है. मेकर्स की ओर से हनुमान जी के डायलॉग्स में बदलाव किया जा चुका है, पर लोगों की भावनाएं तो पहले ही आहत हो चुकी हैं.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...