7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयIIT बॉम्बे की नई गाइडलाइंस, किसी छात्र की जात‍ि पूछी तो खैर...

IIT बॉम्बे की नई गाइडलाइंस, किसी छात्र की जात‍ि पूछी तो खैर नहीं!

Published on

मुंबई ,

आईआईटी बॉम्बे ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें कहा गया है कि साथ पढ़ने वाले छात्र किसी भी छात्र की रैंक या उसकी जाति नहीं पूछ सकते. अगर ऐसा किसीने किया तो उस छात्र पर कारवाई की जा सकती है. यह फैसला छात्र दर्शन सोलंकी की आत्म हत्या के पांच महीने बाद आया है. इस पर दर्शन सोलंकी के पिता रमेशभाई सोलंकी का कहना है कि यह नियम पहले भी थे पर उसका पालन नहीं होता है.

अगर पालन किया गया होता तो दर्शन आज जिंदा होता. दर्शन ने उदय मीना को सब कुछ बताया था फिर भी उसका कमरा चेंज नहीं किया गया. दर्शन को उसके रूम मेट परेशान करते थे और रैंक पूछने के बाद ही उनका रवैय्या बदल गया था जो साफ दर्शाता है वज़ह क्या थी.

SIT ने उदय मीना का बयान लिया पर उसे चार्जशीट मे नही रखा. एसा क्यों किया गया उसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है. नियम सिर्फ सरकार और लोगों को दिखाने के लिए है उसका पालन हो तभी भेदभाव रुकेगा. महत्वपूर्ण है कि दर्शन की आत्महत्या के बाद परिवार ने IIT प्रबंधन पर प्रश्न उठाये थे. बेटे के साथ जाति की वज़ह से भेदभाव के आरोप भी लगाए थे जिसके बाद SIT बनाई गई थी और इस मामले की जांच हो रही है.

क्या है नई गाइडलाइंस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बी) ने दिशानिर्देश जारी कर छात्रों से आग्रह किया है कि वे साथी छात्रों से ऐसी जानकारी न मांगें जिससे उनकी जाति का पता चल सकता हो. इसके बजाय उन्हें खेल, संगीत और फिल्मों जैसी समान रुचियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. छात्रों के बीच दिशानिर्देशों को प्रसारित करने के अलावा, अधिकारियों ने उन्हें संस्थान के पवई परिसर में विभिन्न स्थानों पर भी चिपकाया है. दिशानिर्देशों के अनुसार, साथी छात्रों से उनके जन्म, प्रवेश और वे जिस श्रेणी में आते हैं, उसके बारे में पूछना अनुचित है क्योंकि इससे सचेत या अवचेतन पूर्वाग्रह पैदा हो सकता है.

रैंक पूछना जाति जानने का प्रयास!
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि अन्य छात्रों से उनकी जेईई एडवांस्ड रैंक या गेट स्कोर या किसी अन्य जानकारी के बारे में पूछना भी अनुचित है जो जाति या अन्य संबंधित पहलुओं को उजागर कर सकती है. संस्थान द्वारा 29 जुलाई को सार्वजनिक किए गए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि रैंक पूछना जाति का पता लगाने के प्रयास की तरह लग सकता है और भेदभाव के लिए मंच तैयार कर सकता है.

ऐसे चुटकुले शेयर न करें छात्र
गाइडलाइंस में छात्रों को ऐसे संदेश साझा करने से भी रोका गया है जिनमें ऐसे चुटकुले भी शामिल हैं जो अपमानजनक, घृणित, जातिवादी, लिंगवादी या धर्म या यौन अभिविन्यास पर आधारित कट्टरता प्रदर्शित करते हैं, जिन्हें उत्पीड़न या धमकाने के रूप में माना जा सकता है.

गाइडलाइन नहीं मानी तो खैर नहीं
आईआईटी बी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले में “कड़ी सजा” की भी बात करता है. संस्थान ने कहा कि दिशानिर्देश भेदभाव-विरोधी संदर्भ में सामग्री का एक संकलन मात्र हैं. बता दें कि हर साल, नए अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित होता है. इसमें विभिन्न संस्थान निकायों/प्रकोष्ठों ने हमेशा जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर दिया है, जिसे आईआईटी बॉम्बे किसी भी प्रकार के भेदभाव के प्रति अपनाता है.

क्या है छात्र सोलंकी आत्महत्या मामला
अहमदाबाद के रहने वाले सोलंकी ने कथित तौर पर 12 फरवरी को आईआईटीबी परिसर में एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. मामले में मुंबई पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, उसने अपनी मां को बताया था कि संस्थान के परिसर में जाति-आधारित भेदभाव होता है. आरोप पत्र में दावा किया गया है कि उसने फोन कॉल के दौरान अपनी मां को यह भी बताया कि जब साथी छात्रों को उसकी जाति के बारे में पता चला तो उनका व्यवहार बदल गया.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...