6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में करप्शन पर इमरान खान क्लीन बोल्ड, चुनाव आयोग ने सांसदी...

पाकिस्तान में करप्शन पर इमरान खान क्लीन बोल्ड, चुनाव आयोग ने सांसदी छीनी

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई नेता इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए उन्‍हें अयोग्‍य घोषित कर दिया है। आम सहमति से हुए इस फैसले में आयोग ने यह भी कहा कि इमरान खान अब देश की संसद नैशनल असेंबली के सदस्‍य नहीं रह गए हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद देश में हिंसा की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग से सटे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए तैनात किया गया है।

इमरान खान के समर्थकों को रोकने के लिए पाकिस्‍तान सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी पीटीआई नेता को चुनाव आयोग के पास नहीं आने दिया जाएगा। इससे पहले 19 सितंबर को चुनाव आयोग ने तोशाखाना मामले में अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। इस फैसले के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि इमरान खान इसे कोर्ट में चुनौती देंगे जहां यह टिक फैसला नहीं पाएगा।

फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी इमरान खान की पार्टी
चुनाव आयोग के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के नेतृत्‍व में एक 5 सदस्‍यीय बेंच ने इस पूरे मामले पर सुनवाई की है और आपसी सहमति से इमरान खान को अयोग्‍य घोषित किया है। इस बीच इमरान खान की पार्टी ने कहा कि वह इस पूरे फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने जा रही है। तोशाखान विवाद में इमरान पर आरोप है कि उन्‍होंने विदेशी राष्‍ट्राध्‍यक्षों से मिले करोड़ों रुपये गिफ्ट को सरकारी खजाने में जमा कराने की बजाय उसे बेच दिया।

आयोग में आखिरी सुनवाई के दौरान इमरान खान के वकील ने माना था कि उनके मुवक्किल ने साल 2018-19 के बीच में मिले कम से कम 4 गिफ्ट को बेच दिया था। उन्‍होंने कहा, ‘इन विदेशी गिफ्ट को 5 करोड़ 80 लाख रुपये में बेचा गया था। इसके विवरण को इमरान खान ने अपने आयकर रिटर्न में दिखाया था।’ इमरान खान के वकील ने यह भी कहा कि पीटीआई नेता ने चुनाव आयोग को भी इन गिफ्ट के बारे में जानकारी दी थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...