21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeराजनीतिAAP के कार्यक्रम में पुलिस ने फाड़े CM केजरीवाल के पोस्टर, लगाए...

AAP के कार्यक्रम में पुलिस ने फाड़े CM केजरीवाल के पोस्टर, लगाए PM मोदी के बैनर, गोपाल राय का आरोप

Published on

दिल्ली,

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और LG के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, दिल्ली सरकार का ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम था, जिसमे सीएम अरविंद केजरीवाल और LG वीके सक्सेना को शामिल होना था. लेकिन कार्यक्रम से पहले दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बड़ा आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर फाड़े गए हैं.

दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि असोला भाटी में दिल्ली सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होना था. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर कल रात पीएम की ओर से पुलिस भेजी गई. इस दौरान मंच पर पहले से लगे बैनर को फाड़कर वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया दिया गया. गोपाल राय ने कहा कि हम झगड़ा नहीं चाहते, लेकिन सरकारी कार्यक्रम को पॉलिटिकल बनाया जा रहा है. इसलिए कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल और मैंने नहीं जाने का फैसला लिया है. कार्यक्रम का आयोजन आज दोपहर 12 बजे होना था.

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्टेज कब्जे में लिया और कार्यक्रम के बैनर हटा दिए. इसकी जगह पीएम मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगाए गए हैं. गोपाल राय ने कहा कि इन पोस्टर को लगाने के साथ ये भी चेतावनी दी गई कि अगर इसे हटाया गया तो कार्रवाई होगी. दिल्ली में 11 जुलाई से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत दिल्ली में पौधरोपण किया जा रहा था. आज वन महोत्सव का समापन था.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...