13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में अबू बकर ने दिखाई हैवानियत, हिंदू लड़की के तीन टुकड़े...

बांग्लादेश में अबू बकर ने दिखाई हैवानियत, हिंदू लड़की के तीन टुकड़े कर नाले में फेंका, सिर धड़ से किया अलग

Published on

ढाका

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें अकसर आती रहती हैं। हाल ही में एक हैवानियत की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दहशत बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू बकर सिद्दीकी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी हिंदू प्रेमी कविता रानी के शव को तीन टुकड़ों में काटकर नाले में फेंक दिया। अबू बकर ने कविता रानी का सिर काट कर उसके हाथ काट दिए और उसे प्लास्टिक पॉलीथिन में लपेट कर नाले में फेंक दिया।

वॉयस ऑफ बांग्लादेश हिंदुओं ने एक ट्वीट में कहा कि 7 नवंबर को हिंदू लड़की कविता रानी का उसके विवाहित प्रेमी अबू बकर ने बांग्लादेश के खुलना जिले के सोनाडांगा में सिर कलम कर दिया था। बाद में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब कविता रानी को पता चला कि अबू बकर शादीशुदा है, तो इसे लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा किया जिसके बाद अबू बकर ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

जज ने कहे अपमानजनक शब्द
अधिक अत्याचारों का विवरण देते हुए, ट्विटर हैंडल ने कहा कि नौगांव के जिला न्यायाधीश हसन महमूदुल इस्लाम ने हिंदुओं को ‘मलाऊन’ कहकर गाली दी। भारत बनाम इंग्लैंड मैच में जब भारत इंग्लैंड से हार गया तो न्यायाधीश महमूदुल इस्लाम ने बांग्लादेशी हिंदुओं और भारतीय हिंदुओं को मलाऊन कहकर अपमानित किया। इसके अलावा, चरमपंथियों ने रंगपुर के कौनिया उपजिला के शहीद बाग वल्लभ विष्णु महा श्मशान काली मंदिर में देवी काली की मूर्ति को तोड़ दिया।

दिल्ली में प्रेमिका के 35 टुकड़े
इसी तरह की एक घटना ने हाल ही में दिल्ली को झकझोर कर रख दिया था जब आफताब अमीन पूनावाला (28) ने जांचकर्ताओं के सामने कबूल किया कि उसने पहचान छिपाने के लिए अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर का चेहरा जलाया था। सूत्रों ने कहा कि 18 मई को उसकी हत्या करने के बाद, आफताब ने 10 घंटे में शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और फिर पीड़िता के चेहरे को तब तक जला दिया जब तक कि उसकी पहचान न हो सके। इस बीच, पुलिस टीमों ने दौरा किया और महरौली जंगल में श्रद्धा के अवशेष बरामद करने के लिए तलाशी ली।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this