11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यबिहार में अब अपराधी से नहीं पुलिस से खतरा, शख्स की कार...

बिहार में अब अपराधी से नहीं पुलिस से खतरा, शख्स की कार रोक 32 लाख छीने, SHO गिरफ्तार

Published on

सारण,

बिहार के सारण जिले में एक व्यक्ति की कार रोककर उससे 32 लाख रुपये छीनने के आरोप में शनिवार को एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि मकेर थाने के SHO रविरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, होमगार्ड अनिल कुमार भी कथित तौर पर अपराध में शामिल था, जो फरार है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि SHO को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

एसपी ने कहा, ‘रोहन कुमार नामक व्यक्ति ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों ने रीवा घाट के पास उससे 32 लाख रुपये छीन लिए.’ उसने पुलिस को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी कार से मुजफ्फरपुर जा रहा था.

64 लाख रुपये लेकर जा रहा था शख्स
उसकी शिकायत के अनुसार, वह दो बैग में 64 लाख रुपये लेकर जा रहा था. उसके वाहन को मकेर थाने के एक पुलिस वाहन ने रोका. एसपी ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों ने उसके वाहन की जांच की और पूछा कि उसके पास शराब की बोतलें हैं या नहीं. शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मियों में से एक ने दोनों बैग पुलिस वाहन में रख लिए, लेकिन कुछ देर बाद उनमें से एक ने कुमार को एक बैग लौटा दिया और उसे मौके से चले जाने को कहा. एसपी ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ शराबबंदी कानून के उल्लंघन का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी भी दी.

बिहार में शराबबंदी
मालूम हो कि बिहार एक शराबबंदी वाला राज्य है, जहां अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा हुआ है. मामले की जांच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की और पाया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही थे. बाद में पुलिस ने एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया.

होमगार्ड अनिल कुमार फरार
एसपी ने कहा, ‘पुलिस ने होमगार्ड अनिल कुमार के घर से 32 लाख रुपये भी बरामद किए, जो घटना के समय एसएचओ के साथ था. अनिल कुमार फरार है.’ एसपी ने कहा कि आगे की जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के पास 64 लाख रुपये थे और वह अपनी जमीन बेचने के बाद मिले पैसे से मुजफ्फरपुर जा रहा था. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...