21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'हर 10 घरों में किसी का नाम रामायण…', सुप्रिया श्रीनेत के बयान...

‘हर 10 घरों में किसी का नाम रामायण…’, सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर कुमार विश्वास की सफाई

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की ‘रामायण’ के सवाल पर हुई पुरानी कंट्रोवर्सी फिर से लाइमलाइट में है. सालों बाद दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने इसका जिक्र अपने एक इंटरव्यू में करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया. लेकिन ये विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. हाल ही में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने ‘रामायण’ को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसे सोनाक्षी पर तंज माना जा रहा है.

कुमार विश्वास ने दी सफाई
एक समारोह में कुमार विश्वास ने बिना किसी का नाम लिए जहीर-सोनाक्षी की इंटरफेथ मैरिज पर कमेंट किया. सोशल मीडिया पर अपने बयान की आलोचना झेलने के बाद कुमार विश्वास ने सफाई दी है.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं गाजियाबाद, नोएडा में रहता हूं. वहां हर घर में किसी का नाम रामायण है, किसी का साकेत, नंदावन, गोकुल तो किसी का नाम श्रीधाम है. हमारे यहां यही 5-6 नाम होते हैं, इसी को लोग चुन लेते हैं. ईश कृपा या ऐसा कुछ रख लेते हैं. तो अब किसी से आप कोई व्यक्ति जोड़कर ना देखें. क्योंकि ये आपके राजनीतिक हित के लिए वोट बैंक को एड्रेस करता है. मैं उसके लिए उत्तरदायी नहीं हूं. मेरा एक सामान्य बात कहने का मन था और मन रहा है हमेशा से ही. भारत की सांस्कृतिक चेतना के खिलाफ एक वितृषणा पैदा करने का षड़यंत्र हुआ है. इससे आप बहुत सॉफ्ट बनकर, प्यारे बनकर, गुडी-गुडी बनकर, सद्भाव का चेहरा ओढ़कर पीछा नहीं छुड़ा सकते. ये दुखद सवाल है.

कुमार विश्वास ने क्या कहा था?
कुमार विश्वास ने कहा था- अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए. एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें. अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं. अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए.

कुमार विश्वास की ये बातें सुनकर कहा गया कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है. क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है. उनके बेटों के नाम लव और कुश है. बावजूद इसके केबीसी में सोनाक्षी रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं. इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग इंटरफेथ मैरिज भी की है. दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने पर खूब बवाल भी मचा था. सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था.

मुकेश खन्ना को हुआ था पछतावा
दूसरी तरफ मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के खिलाफ बोलते हुए कहा था- एक लड़की तो ये भी नहीं बता पाई कि भगवान हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आए थे. सोनाक्षी के भाई का नाम लव और कुश है. लोगों को गुस्सा आया कि सोनाक्षी इतना भी नहीं जानतीं. लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी. ये उनके पिता की मिस्टेक है. उन्होंने बच्चों को रामायण के बारे में नहीं सिखाया? अगर मैं आज शक्तिमान होता तो बैठकर इंडियन कल्चर और सनातन धर्म के बारे में समझाता.

मुकेश खन्ना की बातें सुनकर एक्ट्रेस भड़की थीं. उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पिता की परवरिश पर सवाल न उठाने की चेतावनी दी थी. जिसके बाद मुकेश ने कबूला था कि उन्हें ये मैटर इतना नहीं घसीटना चाहिए था. आगे से वो इसे नहीं दोहराएंगे.

इंदिरा गांधी वाला भी दिया जवाब
कवि कुमार ने कहा, ‘भारत की सांस्कृतिक चेतना, उसके प्रति एक वितृष्णा पैदा करने का षड्यंत्र हुआ है। इससे आप बहुत सॉफ्ट बनकर, प्यारे बनकर, गुडी-गुडी बनकर, हारमनी का चेहरा ओढ़कर इससे पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। ये दुखद सवाल है पर वास्तविक सवाल है, इससे संवाद तो करना पड़ेगा। हम जैसे लोग कभी-कभी क्योंकि हमारा कोई वोट बैंक तो है नहीं, संयोग से ना इधर है ना उधर है तो हम बोल देते हैं। दो दिन पहले तो आप ये वाला बयान ले रहे होते हैं। दो दिन पहले मैंने कहा कि इंदिरा गांधी से सीख लो। उन्होंने कैसे दोफाड़ कर दिया था। ये राफेल क्या दिखाने के लिए रख रखे हैं। तो सब लेकर भगे कि कुमार विश्वास ने दिखाया आईना। उस समय भी मैं गदगद नहीं था।’

क्या है पूरा मामला
मेरठ में एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा था कि अपने बच्चों को सीताजी की बहनों के बारे में बताएं। भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं। संकेत के माध्यम से एक बात कह रहा हूं, जो समझ जाएं वो ताली बजाएं। आगे विश्वास ने कहा कि ऐसा ना हो जाए कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और लेकर चला जाए। इसे लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जोड़कर देखा।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...