8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमथुरा में कई ने काटी एक ही खेत से बीमा की फसल,...

मथुरा में कई ने काटी एक ही खेत से बीमा की फसल, करोड़ों के घोटाले की कहानी जानिए

Published on

मथुरा

केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं तो वहीं अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को विफल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला मथुरा जिले से सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर करोड़ों रुपये का घपला किया गया। दलालों, बीमा कंपनी के सर्वेयर और राजस्व अधिकारी ने एक ही जमीन पर कई नाम से क्लेम ले लिया। इन सब ने मिलकर फर्जी किरायानामा तैयार कर किसान की फसल में क्राप कटिंग में नुकसान दिखाकर पैसा हड़प लिया। किसानों की इसकी जानकारी तब हुई, जब वो पोर्टल पर आवेदन करने गए। इसकी जैसे ही जानकारी बीमा कंपनी को हुई तो उसने जांच बैठा दी है। मथुरा जिले में इस तरह के 20 हजार से ज्यादा मामले बताए जा रहे हैं।

किसानों को प्राकृतिक आपदा पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। राजस्व अधिकारी, बीमा कंपनी के सर्वेयर ने दलालों के साथ मिलकर कृषि भूमि के फर्जी किरायानामा तैयार कराए। क्राप कंटिंग में 50 फीसदी का नुकसान दिखा दिया और सबने मिलकर पैसा हड़प लिया। वहीं, जब किसान फसल बीमा कराने के लिए पोर्टल खोला तो उनको इस घोटाले की जानकारी हुई। किसानों का कहना है कि 20 हजार से अधिक मामलों में फर्जी तरीके से क्लेम लिया गया है। इन सब ने मिलकर तीन वर्षों में करोड़ों का घोटाला किया है।

घोटाला करने में हर स्तर पर खेल किया गया। पहले फर्जी किरायानामा तैयार कराया गया। यही नहीं एक ही जमीन पर कई लोगों के नाम पर किरायानामा तैयार कराया गया। इसके बाद फिर इसे पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। बीमा की धनराशि उन खातों में ट्रांसफर की गई, जो फर्जी तरीके से किराएनामे में किसान शामिल थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...