14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यएक तरफा प्यार में आशिक ने खुद को लगाई आग और लड़की से...

एक तरफा प्यार में आशिक ने खुद को लगाई आग और लड़की से लिपट गया

Published on

औरंगाबाद,

औरंगाबाद में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने खुदपर पेट्रोल डालकर आग लगा लगी और छात्रा से लिपट गया. दोनों को गंभीर हालत में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की.

जानकारी के मुताबिक लड़की डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही है. घटना के समय पीड़िता कॉलेज के बायोफिजिक्स डिपार्टमेंट हेड के कैबिन मे बैठ कर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर रही थी. उसी कॉलेज में पीएचडी कर रहा छात्र आया और लड़की से बोला कि ‘तू मुझे शादी नहीं कर रही है’, यह बोलकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और फिर लड़की लिपट गया. जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए.

मौके पर मौजूद दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि लड़की 40 से 50 फीसदी झुलसी और लड़का 90 प्रतिशत जला गया है. लड़की के परिवार वालों ने औरंगाबाद के बेगमपुरा पुलिस थाने में देर रात शिकायत दर्ज करवाई है. जिसमें पुलिस ने धारा 307, 326 ए, 354 डी, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की है.

पुलिस निरीक्षक प्रशांत पोतदार ने कहा कि गजानन मुंडे ने पहले खुद को आग लगाई फिर महिला को पकड़ लिया जिसके चलते वह भी झुलस गई. उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय के प्राणीविज्ञान विभाग में पीएचडी के विद्यार्थी हैं और छात्रा को उसके प्रोजेक्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस कॉलेज में तैनात किया गया है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this