9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के रावलपिंडी में महिला ने एक साथ छह बच्चों को दिया...

पाकिस्तान के रावलपिंडी में महिला ने एक साथ छह बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ, डॉक्टरों ने कही बड़ी बात

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के रावलपिंडी में 27 साल की महिला ने एक दुर्लभ घटना में छह बच्चों को जन्म दिया है। रावलपिंडी के जिला अस्पताल में शुक्रवार को महिला ने सेक्स्टुपलेट्स को जन्म दिया। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, हजारा कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद वहीद की पत्नी जीनत वहीद गर्भवती थीं, प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार रात उनको अस्पताल लाया गया। इसके बाद शुक्रवार को जीनत ने एक घंटे के अंदर एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दिया।

जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर फरजाना ने बताया है कि छह शिशुओं में से चार लड़के और दो लड़कियां हैं। सभी छह बच्चे का वजन दो पाउंड से कम है लेकिन बच्चे और जच्चा मां की सेहत फिलहाल ठीक है। डॉक्टरों ने बच्चों को इनक्यूबेटर में रखा है लेकिन कोई खतरे की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जीनत का यह पहला प्रसव था। सभी बच्चे और उनकी मां स्वस्थ हैं और डॉक्टर उन्हें सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ दिन में मिल जाएगी जीनत को छुट्टी
अस्पताल के लेबर रूम की ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि यह सामान्य डिलीवरी नहीं थी और डिलीवरी क्रम में बच्ची तीसरे नंबर पर थी। डिलीवरी में कॉम्प्लिकेशन को देखते हुए डॉक्टर फरजाना ने ऑपरेशन के लिए सबसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी, जिन्होंने सफलता के साथ सर्जरी की। डॉक्टर फरजाना ने कहा कि बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हुई हैं। हालांकि ये बहुत गंभीर नहीं और अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ खुश हैं कि अल्लाह ने मां और बच्चों की जान बचा ली।

मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि छह बच्चों का एक साथ जन्म एक सामान्य घटना नहीं है लेकिन हाल के वर्षों में प्रजनन दवाओं की लोकप्रियता ने इस तरह की संभावनों को बढ़ाया है। वहीं अस्पताल में मीडिया के साथ वहीद और उसके परिवार ने बात करते हुए कहा कि वह इस बात से खुश है कि एक बार में ही उनके परिवार में इतनी ज्यादा खुशियां आई हैं। वहीद ने कहा कि हम खुश हैं कि अल्लाह ने उन्हें बेटे और बेटियों का तोहफा दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...