12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में अमेरिकी मीडिया ने लिया खुफिया एजेंसी...

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में अमेरिकी मीडिया ने लिया खुफिया एजेंसी रॉ का नाम, बताया किसने चुनी ‘हिट टीम’

Published on

वाशिंगटन

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के मामले में अमेरिकी मीडिया ने भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ (RAW) पर आरोप लगाया गया है। वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में रॉ के एक अधिकारी विक्रम यादव पर पन्नू की हत्या के प्रयास में शामिल होने की बात कही है। पोस्ट ने दावा किया है कि विक्रम यादव ने पन्नू को अपने प्राथमिक टारगेट की लिस्ट में रखा था और उसकी हत्या के लिए शूटर की टीम को चुना था। यादव ने पन्नू के बारे में जानकारी भी हिट टीम को भेजी थी।

रिपोर्ट में अज्ञात पूर्व अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि यादव ने पन्नू के न्यूयॉर्क स्थित आवास का पता समेत, संपर्क की जानकारी संभावित हत्यारों को भेजी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यादव ने हत्यारों की टीम से कहा था कि “जैसे ही यह पुष्टि होगी कि अमेरिकी नागरिक पन्नू घर पर है, हमारी तरफ से अगला कदम बढ़ाया जाएगा।”

क्या है पन्नू की हत्या की साजिश का मामला?
अमेरिका ने बीते साल के आखिर में दावा किया था कि उसने अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। यह अमेरिकी नागरिक खालिस्तानी आतंकी गुरतपवंत सिंह पन्नू था। अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों पर पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। मामले को भारत के समक्ष भी उठाया गया। भारत सरकार ने इसकी जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्कालीन प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, “भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है क्योंकि यह हमारे अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी असर डालता है। अमेरिकी इनपुट के संदर्भ में मुद्दों की पहले से ही संबंधित विभागों द्वारा जांच की जा रही है।”

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि भारतीय अधिकारी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के लिए एक एजेंट से संपर्क किया था। इस एजेंट को पन्नू को मारने की जिम्मेदारी दी गई थी। अमेरिकी मीडिया में कहा गया था कि भारतीय अधिकारी जिस हिट मैन को पन्नू की मारने के लिए संपर्क कर रहे थे वह दरअसल एक अमेरिकी एजेंट था। भारतीय अधिकारी को इस बारे में पता नहीं था और इस तरह पन्नू की हत्या के पहले ही साजिश का पर्दाफाश हो गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...