16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव में अलग अंदाज से बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणापत्र का...

लोकसभा चुनाव में अलग अंदाज से बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणापत्र का बनाया मजाक, चलाए सियासी तीर

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर जमकर वार किया है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने पिछले तरीकों में बदलाव करके कुछ नया करने की कुछ की कोशिश की है। बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर ही सियासी वार शुरू किया।

साल 2014 में जब पहली बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उस चुनाव में भी बीजेपी ने सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग किया था। ऐसा माना जाता है कि बीजेपी की जीत की एक मजबूत कड़ी उसकी स्ट्रेटजी थी। वहीं पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के घोषणापत्र को चुनावी मुद्दा इस कदर मुद्दा बनाया गया था।

कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र 5 अप्रैल को जारी किया था। जिसके अगले ही दिन यानी 6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस है उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर में रैली की। रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ से तैयार पुलिया जारी किया है। इसको देखने के बाद कांग्रेस की सच्चाई सामने आ जा रही है। इससे ये भी साफ हो जा रहा है कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है। कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणापत्र जारी किया है उसमें वही झलक दिख रही है जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में दिख रही थी।

उसी दिन सहारनपुर में भी मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उस सभा में मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र पूरी तरह से तत्कालीन मुस्लिम लीग की छाप है। बाकि बचा हुए भाग को कम्युनिस्टों ने हथिया लिया है। इस मेनिफेस्टो के आधार पर कोई भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा।

वहीं 26 अप्रैल को कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने पीएम को पत्र लिखकर घोषणापत्र पर दिए गए बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं 26 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कारारा वार किया। संभल में चुनावी सभा के दौरान योगी ने कहा, ‘इन बेशर्मों को देखो, ये कैसे भारत की आस्था के साथ खेल रहे हैं। हम गाय को अपनी मां मानते हैं। उसकी पूजा करते हैं। उसे ये कसाइयों के पास काटने को देंगे। क्या भारत के लोग इसको स्वीकार करेंगे।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...