8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब से तेल पर बढ़ा तनाव, अब जो बाइडेन का बड़ा...

सऊदी अरब से तेल पर बढ़ा तनाव, अब जो बाइडेन का बड़ा फैसला; खोलेंगे खजाना

Published on

वॉशिंगटन

सऊदी अरब की अगुआई वाले ओपेक+ देशों की तरफ से तेल उत्पादन में कटौती की वजह से अमेरिका के साथ तनाव बढ़ गया है। अमेरिका का कहना है कि रूस को फायदा पहुंचाने के लिे ओपेक यह कदम उठा रहा है। हाल ही में ओपेक प्लस देशों ने ऐलान किया था कि तेल के उत्पादन में हर दिन 20 लाख बैरल की कटौती की जाएगी। अब आंतरिक सूत्रों का कहना है कि जो बाइडन बड़ा फैसला करने वाले हैं और सऊदी को जवाब देने के लिए अपना स्ट्रेटजिक रिजर्व खोलने वाले हैं।

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जो बाइडन अगले 6 महीने में क्रूड भंडार में से 18 करोड़ बैरल तेल को निकालने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि इसके बाद अमेरिका का तेल का भंडार काफी कम हो जाएगा। वर्तमान में अमेरिका के खजाने में 40 करोड़ बैरल तेल है। अमेरिका का कहना है कि जब तेल की कीमतें कम होंगी तो फिर से भंडार करने पर जोर दिया जाएगा।

वाइट हाउस का कहना है कि सऊदी अरब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का साथ दे रहा है। जब ओपेक प्लस प्रोडक्शन में कटौती करेगा तो तेजी से तेल की कीमतें बढ़ेंगी। वहीं एनर्जी इन्फॉर्मेशन ऐडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक 1.5 करोड़ बैरल तेल निकालने से अमेरिका की एक दिन की भी जरूरत नहीं पूरी होने वाली है। बात यह भी है कि अमेरिका मध्यावधि चुनावकी तैयारी कर रहा है। इसलिए बाइडन प्रशासन नहीं चाहता की तेल की बढ़ती कीमतों का असर जनता प र पड़े।

अमेरिका जो तेल का उत्पादन करता है वह भी अब तक कोविड के पहले के उत्पादन के बराबर नहीं पहुंच पाया है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा, सीनेट के एक तिहाई और राज्य के हजारों विधायी और कार्यकारी पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है। अपने परिमाण और महत्व के कारण, ये चुनाव राष्ट्रपति चुनावों की तुलना में बहुत कम ध्यान आकर्षित करते हैं और इनमें बहुत कम मतदान होता है।

लेकिन 8 नवंबर 2022 को होने वाले इन मध्यावधि चुनाव, जो इतिहास में सबसे करीबी विभाजित कांग्रेस में से एक में हो रहे हैं, के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। डेमोक्रेट्स के पास वर्तमान में 435 में से केवल 10 सीटों के अंतर से प्रतिनिधि सभा में बहुमत है। यह 1955 के बाद से सबसे कम सदन बहुमत है। उनके पास सीनेट में बहुमत बिल्कुल भी नहीं है, जो 50-50 में विभाजित है, जो उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के टाई-ब्रेकिंग वोट पर निर्भर है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...