12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यइंडिया गठबंधन ने समन्वय समिति का किया ऐलान, देखें 13 सदस्यीय समिति...

इंडिया गठबंधन ने समन्वय समिति का किया ऐलान, देखें 13 सदस्यीय समिति में कौन?

Published on

मुंबई

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने शुक्रवार को 13 सदस्यीय समिति बनाई। इसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि यह समन्वय समिति ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में काम करेगी। सूत्रों ने बताया कि इस समिति में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का नाम शाम‍िल हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

इसमें जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान भी शामिल किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 30 सितंबर तक सीटों के तालमेल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

13 सदस्यीय समिति में ये नाम शामिल
1. KC वेणुगोपाल, कांग्रेस
2. MK स्टालिन, DMK
3. शरद पवार, NCP
4. संजय राउत, Shiv Sena UBT
5. तेजस्वी यादव, RJD
6. अभिषेक बनर्जी, TMC
7. राघव चड्ढा, AAP
8. जावेद ख़ान, SP
9. ललन सिंह, JDU
10. हेमंत सोरेन, JMM
11. डी. राजा, CPI
12. उमर अब्दुल्ला, NC
13. महबूबा मुफ्ती, JKPD

प्रचार अभियान समिति
1. गुरदीप सिंह सप्पल, कांग्रेस
2. संजय झा, जदयू
3. अनिल देसाई, एस.एस
4. संजय यादव, राजद
5. पीसी चाको, एनसीपी
6. चंपई सोरेन, झामुमो
7. किरणमय नंदा, एसपी
8. संजय सिंह, आप
9. अरुण कुमार, सीपीआई (एम)
10. बिनॉय विश्वम, सीपीआई
11. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी, एनसी
12. शाहिद सिद्दीकी, रालोद
13. एनके प्रेमचंद्रन, आरएसपी
14. जी देवराजन, एआईएफबी
15. रवि राय, सीपीआई (एमएल)
16. तिरुमावलन, वीसीके
17. केएम कादर मोइदीन, आईयूएमएल
18. जोस के. मणि, केसी(एम)
19. टीएमसी (नाम बाद में होगा घोष‍ित)

सोशल मीडिया वर्किंग ग्रुप
1. सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस
2. सुमित शर्मा, राजद
3. आशीष यादव, एसपी
4. राजीव निगम, एसपी
5. राघव चड्ढा, आप
6. अविंदानी, झामुमो
7. इल्तिजा मेहबूबा, पीडीपी
8. प्रांजल, सीपीएम
9. भालचंद्रन कांगो, सीपीआई
10. इफरा जा, एनसी
11. वी अरुण कुमार, सीपीआई (एमएल)
12. टीएमसी (नाम बाद में)

मीडिया के लिए वर्किंग ग्रुप
1. जयराम रमेश, कांग्रेस
2. मनोज झा, राजद
3. अरविंद सावंत, एसएस
4. जितेंद्र आह्वाड, एनसीपी
5. राघव चड्ढा, आप
6. राजीव रंजन, जदयू
7. प्रांजल, सीपीएम
8. आशीष यादव, एसपी
9. सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो
10. आलोक कुमार, झामुमो
11. मनीष कुमार, जदयू
12. राजीव निगम, एसपी
13. डॉ. भालचंद्रन कांगो, सीपीआई
14. तनवीर सादिक, एनसी
15. प्रशांत कन्नोजिया
16. नरेन चटर्जी, एआईएफबी
17. सुचेता डे, सीपीआई (एमएल)
18. मोहित भान, पीडीपी
19. टीएमसी (नाम बाद में)

र‍िसर्च के लिए वर्किंग ग्रुप
1. अमिताभ दुबे, कांग्रेस
2. प्रो.सुबोध मेहता, राजद
3. प्रियंका चतुवेर्दी, एसएस
4. वंदना चव्हाण, राकांपा
5. केसी त्यागी, जदयू
6. सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो
7. जैस्मीन शाह, आप
8. आलोक रंजन, एसपी
9. इमरान नबी डार, एनसी
10. विज्ञापन. -आदित्य, पीडीपी
11. टीएमसी (नाम बाद में)

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...