19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलस्मृति मंधाना के तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट...

स्मृति मंधाना के तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

Published on

बर्मिंघम

स्मृति मंधाना की नाबाद तूफानी अर्धशतक से भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 के अपने दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर जीत का अपना खाता खोल लिया है। मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित किए गए 18 ओवर में 99 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत की महिला टीम ने 11.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की यह पहली जीत है। इससे पहले मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के लिए इस मैच में ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ रनों 62 की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 9 गेंद में 16 रन बनाया। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली के अलावा सब्भिनेनी मेघना 16 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुईं।वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में तौब हसन ने एकमात्र विकेट हासिल किया। इसके अलावा पाकिस्तान की कोई गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाईं।

वहीं इससे पहले बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मनीबा अली ने सबसे अधिक 30 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का भी लगाया। मुनीबा के अलावा पाकिस्तान के लिए आलिया रियाज ने 18 रनों की पारी खेली खेली जबकि कप्तान मिस्बाग मररूफ ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं ओमानिया सोहेल और आयासा नसीम ने 10-10 रनों की पारी खेली। इनेके अलावा पाकिस्तान की और कोई बैटर दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका।भारत की तरफ से गेंदबाजी में इस दौरान स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। वहीं रेनुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को एक-एक विकेट हासिल हुई।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...