8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत कर सकता है चुनाव में हस्‍तक्षेप, कनाडा की खुफिया एजेंसी ने...

भारत कर सकता है चुनाव में हस्‍तक्षेप, कनाडा की खुफिया एजेंसी ने बिना सबूत फिर उठाई उंगली

Published on

ओटावा

कनाडा में मध्यावधि चुनाव हो रहे हैं। देश में 28 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इस बीच कनाडा की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी CSIS ने दावा किया है कि भारत 28 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है। एजेंसी ने भारत के अलावा रूस, चीन और पाकिस्तान का नाम भी ऐसे देशों के तौर पर लिया है, जो चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश में है। कनाडा के खुफिया अधिकारियों ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की बात कही है।

कनाडा की खुफिया एजेंंसी CSIS की डिप्टी डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस वैनेसा लॉयड ने कहा, ‘चीन AI-आधारित उपकरणों का इस्तेमाल करके कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है। इसके अलावा हमने देखा है कि भारत सरकार भी कनाडा के समुदायों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने का इरादा और क्षमता रखती है।

कनाडा पहले भी कर चुका ऐसा दावा
CSIS ने कहा कि विदेशी हस्तक्षेप गतिविधियों और चुनाव परिणामों के बीच सीधा संबंध स्थापित करना अक्सर बहुत मुश्किल होता है। इसके बावजूद ये कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संस्थानों में जनता के विश्वास को कम करती हैं। लॉयड ने कहा कि चीन और भारत के अलावा, रूस और पाकिस्तान भी कनाडा में हस्तक्षेप कर सकते हैं। खासतौर से गलत सूचना फैलाकर लोगों को प्रभावित किया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा ने इन खतरों का जवाब देने में देरी की है और अब उसे अपनी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। ओटावा में चीन और भारत के दूतावासों ने इन आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। कनाडा पहले यह चुका है कि 2019 और 2021 के चुनावों में चीन और भारत का हस्तक्षेप था। अब फिर उसने ऐसा कहा है। हालांकि कोई सबूत कनाडा की ओर से पेश नहीं किया गया है।

कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास
कनाडा और भारत के रिश्ते बीते काफी समय से तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। कनाडा ने बीते साल भारत पर अपनी जमीन पर हिंसा भड़काने और हत्या कराने तक का आरोप लगाया है। इससे दोनों देशो में लगातार तनातनी दिखी है। अब चुनावों को लेकर भी कनाडा ने भारत की ओर उंगली उठाई है और दिल्ली पर शक जताया है।

कनाडा और चीन के बीच हाल के महीनों में तनाव बढ़ा है। चीन ने कनाडा के कृषि और खाद्य उत्पादों पर भारी टैक्स लगा दिया है। यह कार्रवाई कनाडा के चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, स्टील और एल्यूमीनियम पर टैक्स लगाने के जवाब में की गई। कनाडा ने चीन में चार कनाडाई नागरिकों को ड्रग के आरोप में फांसी देने की भी कड़ी निंदा की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...