19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-चीन की सीमा : उत्तरी सीमा पर कैसे हैं हालात? आर्मी चीफ...

भारत-चीन की सीमा : उत्तरी सीमा पर कैसे हैं हालात? आर्मी चीफ बोले- स्थिर लेकिन अप्रत्याशित

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन की सीमा पर साल 2020 के बाद से लगातार तनाव है। भारतीय सेना के चीफ मनोज पांडे ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी सीमाओं पर हालात स्थिर लेकिन अप्रत्याशित हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने सात में से पांच मुद्दों को हल कर लिया है। हम मिलिट्री और डिप्लोमेटिक दोनों स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं। हमारे पास हर स्थिति से निपटने के लिए प्रयाप्त रिजर्व हैं।

जम्मू-कश्मीरकी स्थिति पर बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि फरवरी 2021 से जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सीज फायर है लेकिन सीमा पार से आंतकवाद का लगातार समर्थन किया जा रहा है और वहां आतंक का बुनियादी ढांचा आज भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व के ज्यादातर राज्यों में शांति लौट आई है। इन राज्यों में आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यों की वजह से अच्छे रिजल्ट देखने को मिल रही है। इस बार का आर्मी डे इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि देश इसबार 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि हमने भारतीय सेना में बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सेना में बदलाव पांच प्रमुख डोमेन में किए जाने का फैसला किया गया है, जिनमें फोर्स रिस्ट्रक्चरिंग , मॉडर्नाइजेशन , नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट फिलॉसफीशामिल है।

जनरल मनोज पांड ने कहा कि महिला अधिकारियोंको जल्द ही भारतीय सेना की कोर ऑफ आर्टिलरी में शामिल किया जाएगा। हमने सरकार को इस बारे में प्रपोजल भेजा है और हमें उम्मीद है कि इसे जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे हमारे पास आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन  भी है जो लड़ाई की स्थितियों से निपटने में मदद करेगा। यह देश में विभिन्न मार्शल आर्ट का मिश्रण है।

बीते 3 साल में 1300 करोड़ रुपये खर्च
घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजीला टनल इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी. शिंकुन ला सुरंग लद्दाख के लिए अंतिम चरण में है. यह लेह को वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इसके अलावा सासेर ला सुरंग से डीएस-डीबीओ सड़क के लिए वैकल्पिक कनेक्टिविटी होगी. जनरल पांडे ने बताया कि बीते तीन साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 1300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...