5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकैलिफोर्निया हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ से भारत ने जताई कड़ी नाराज, कही...

कैलिफोर्निया हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ से भारत ने जताई कड़ी नाराज, कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर भारत ने नाराजगी जताई है। विदेश विभाग ने इस घटना के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त ऐक्शन के साथ ही धार्मिक स्थलों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही है।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो सख्त ऐक्शन
हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बारे में रिपोर्ट देखी है। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।

‘नफरत को नहीं पनपने देंगे’
इससे पहले चीनो हिल्स स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखे गए। अमेरिका में बीएपीएस संगठन ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की। संगठन ने कहा कि वे ‘नफरत को कभी पनपने नहीं देंगे’ और शांति व करुणा की जीत होगी। खबर लिखे जाने तक चिनो हिल्स पुलिस विभाग ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।

पहले भी हुए हैं ऐसे हमले
यह पहली बार नहीं है कि जब कैलिफोर्निया में हिंदू पूजा स्थलों पर इस तरह की घटना हुई है। पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में बीएपीएस हिन्दू मंदिर को अपवित्र कर दिया गया था। साथ ही दीवार पर नारे लिखकर कहा गया ‘हिन्दुओ वापस जाओ!’ सैक्रामेंटो की घटना से करीब 10 दिन पहले न्यूयॉर्क के मेलविले में एक और बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया था। साथ ही घृणा फैलाने वाले संदेश लिखे गए थे। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...