10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत सेक्युलर देश, जिनको जिस धर्म को मानना है मानेगा, सुप्रीम कोर्ट...

भारत सेक्युलर देश, जिनको जिस धर्म को मानना है मानेगा, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भारत एक सेक्युलर देश है और उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चंद्र को परमात्मा घोषित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया है और मौखिक टिप्पणी में कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है और इस बात की इजाजत नहीं दी जा सकती है कि भारत के नागरिक श्रीश्री अनुकुल चंद्रा को परमात्मा के तौर पर पूजा करें।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि उनकी याचिका पब्लिसिटी इंट्रेस्ट लिटिगेशन है और एक लाख रुपये याची पर हर्जाना लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने याची से कहा है कि अगर आप चाहते हैं कि उन्हें परमात्मा के तौर पर माना जाए तो आप क्यों उसके लिए बाध्य करवाना चाहते हैं। जस्टिस शाह ने याचिकाकर्ता को हिंदी में कहा कि हम यह लेक्चर सुनने नहीं आए हैं। हम सेक्युलर देश हैं और हम आपका लेक्चर नहीं सुनने आए हैं। आप मानिये कि एक ही गुरु हैं।

हिंदी में आगे कहा कि ऐसा कभी होता है भैया? आप चाहते हैं कि सभी आपके गुरुजी को स्वीकार करें। सबको इस देश में पूरा अधिकार है। इस देश में जिसको जो धर्म मानना है माने। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता सही पीआईएल लेकर नहीं आए हैं और कहा कि हम उन पर हर्जाना लगाएंगे ताकि लोग इस तरह की याचिका दायर करने से पहले चार बार सोचें। सुप्रीम कोर्ट ने याची पर एक लाख रुपये का हर्जाना लगाया और कहा कि वह चार हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में रुपये जमा करें।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...