17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीति'भारत लोकतंत्र की जननी है लेकिन पीएम पाखंड के पिता...', बीबीसी के...

‘भारत लोकतंत्र की जननी है लेकिन पीएम पाखंड के पिता…’, बीबीसी के दफ्तरों पर आईटी सर्वे पर कांग्रेस का तंज

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे लगातार दूसरे दिन जारी है। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के 2014 के पहले के एक वीडियो का जिक्र करते हुए सवाल किया कि तब उन्होंने बीबीसी पर भरोसा जताया था लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि वही बीबीसी अब इनकम टैक्स के रेडार पर आ गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पाखंड का पिता’ करार दिया है। खेड़ा ने कहा, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है लेकिन पीएम पाखंड के पिता हैं।’

खेड़ा ने कहा कि 2014 के पहले के वीडियो में नरेंद्र मोदी बीबीसी में भरोसा जता रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्युमेंट्री के बाद ऐसा क्या हो गया जो बीबीसी अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रेडार पर है। खेड़ा ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘पहले वे छापा मारते हैं और तब उनके मंत्र उस चैनल को खरीद लेते हैं। ये क्या टूलकिट है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये सिर्फ मीडिया संगठनों की बात नहीं है, ये पोर्ट, सिमेंट कंपनियों के साथ भी हो रहा है। पहले एजेंसी आती है और तब अडानी।’

खेड़ा ने कहा, ‘2014 से पहले साहब बीबीसी को लेकर भाषण दिया करते थे और आज क्या हो गया?…कैसे हर चीज विदेशी साजिश हो सकती है? तब भारतीय मीडिया संगठनों पर छापों के पीछे क्या तर्क है? क्या आपकी विदेश नीति इतनी कमजोर है कि कोई भी भारत के खिलाफ साजिश रच सकता है? भारत लोकतंत्र की जननी है लेकिन पीएम पाखंड के पिता।’

पवन खेड़ा ने कहा, ‘जब देश जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है तो ऐसे समय प्राइम मिनिस्टर देश की क्या छवि पेश कर रहे हैं? दुनिया भर में देश का मजाक बना दिया है।…जब पुरस्कार मिल जाए और जब कहीं तारीफ हो जाए तो कोई साजिश नहीं है, लेकिन अगर कहीं सच दिख जाए तो यह विदेशी साजिश है…स्टार्ट अप इंडिया ठीक है, लेकिन हम ‘शटअप इंडिया’ नहीं होने देंगे। कलम पर कमल का दबाव नहीं होना चाहिए।’

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...