12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारी विवादों में भारत-पाक मैच, श्रीलंका-बांग्लादेश का चौंकाने वाला खुलासा, भड़के वेंकटेश...

भारी विवादों में भारत-पाक मैच, श्रीलंका-बांग्लादेश का चौंकाने वाला खुलासा, भड़के वेंकटेश प्रसाद

Published on

कोलंबो

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सुपर फोर’ मैच के लिए एक ‘रिजर्व’ दिन रखने के एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीबी) के फैसले को सर्वसम्मति से लिया निर्णय बताया जो सभी चार क्रिकेट बोर्ड की सहमति के बाद ही लिया गया। बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने शुक्रवार को इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी और श्रीलंकाई कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी ‘सुपर फोर’ मुकाबले की पूर्व संध्या पर हैरानी व्यक्त की थी।

सफाई का दौर शुरू
अपने कोच की टिप्पणी के कुछ घंटों बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हैरानी भरी घोषणा करते हुए कहा कि एहतियाती कदम के लिए ‘सुपर फोर’ चरण में भाग लेने वाली सभी चारों टीमों से इसके लिए सर्वसम्मत मंजूरी मिल गई थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ‘एक्स’ पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘सुपर 11 एशिया कप के ‘सुपर चार’ चरण में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए खेलने की परिस्थितियों को देखते हुए एक ‘रिजर्व’ दिन रखा गया है। स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह फैसला भाग लेने वाली सभी चारों टीम और एसीसी की सर्वसम्मति से लिया गया।’ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी सफाई आ गई।

वेंटकेश प्रसाद ने लगाई लंका
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आलोचना की है। प्रसाद ने भी एसीसी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर सिर्फ दो टीमों के लिए नियम अलग-अलग होंगे तो यह अनैतिक होगा।प्रसाद ने एक्स पर लिखा, ‘अगर यह सच है तो यह पूरी तरह से बेशर्मी है। आयोजकों ने मजाक उड़ाया है और अन्य दो टीमों के लिए अलग-अलग नियमों के साथ टूर्नामेंट आयोजित करना अनैतिक है। न्याय के नाम पर, यह केवल तभी उचित होगा जब इसे पहले दिन ही छोड़ दिया जाए। दूसरे दिन और ज्यादा बारिश हो और ये दुर्भावनापूर्ण योजनाएं सफल न हों।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...