9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलअमेरिका को हराकर सुपर-8 में पहुंचा भारत, अर्शदीप के बाद सूर्या बने...

अमेरिका को हराकर सुपर-8 में पहुंचा भारत, अर्शदीप के बाद सूर्या बने संकटमोचक

Published on

न्यूयॉर्क

टी-20 वर्ल्ड 2024 के एक और लो स्कोरिंग मुकाबले में बुधवार रात अमेरिका को हराते हुए भारत टूर्नामेंट के सुपर-8 में क्वालीफाई कर गया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव स्टार परफॉर्मर रहे। लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में सिर्फ नौ रन देते हुए चार विकेट लिए तो बाद में खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्या ने विपरित हालातों में नाबाद फिफ्टी ठोकी। मैच में यूएसए ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 110 रन बनाए, जिसे भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रोहित-विराट फ्लॉप, सूर्या ने बचाई लाज
111 रन के मामूली लक्ष्य के जवाब में भारत की ओपनिंग जोड़ी एकबार फिर फ्लॉप रही। विराट कोहली गोल्डन डक हुए तो रोहित शर्मा भी छह गेंद में तीन रन बनाकर चलते बने। 15 रन पर दोनों महान बल्लेबाजों को गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी, यहां से सूर्यकुमार यादव (49 गेंद में 50 रन) ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने पहले ऋषभ पंत (20 गेंद में 18 रन) और फिर शिवम दुबे (35 गेंद में 31 रन) के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप की।

USA ने टेंशन में डाल दिया था
पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही यूएसए की टीम ने टूर्नामेंट में अबतक काफी प्रभावित किया है। भारत के खिलाफ भी उसके खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन जारी रहा। बल्लेबाजों ने इस मुश्किल पिच में 110 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया तो बाद में भारतीय मूल के अमेरिकी मीडियम पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान बल्लेबाजों को आउट कर भारत को मुश्किल में डाल दिया था।

अर्शदीप का रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्पैल
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट) ने इस मैच में टी-20 विश्व कप में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन पर चार विकेट लिए थे। अर्शदीप को हार्दिक पंड्या का अच्छा साथ मिला जिन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने 23 गेंद में 27 जबकि सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने 30 गेंद में 24 रन का योगदान दिया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...