10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स 2023: मैच पूरा हुए बिना ही भारत ने जीता क्रिकेट...

एशियन गेम्स 2023: मैच पूरा हुए बिना ही भारत ने जीता क्रिकेट में गोल्ड, अफगानिस्तान को सिल्वर

Published on

नई दिल्ली ,

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में इत‍िहास रच दिया है. टीम इंडिया ने एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल हास‍िल किया है. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल हास‍िल किया था.

भारत और अफगान‍िस्तान का क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच बार‍िश की वजह से रद्द हो गया. चूंकि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया शीर्ष रैंकिंग वाली टीम थी इसीलिए भारत को गोल्ड मेडल दिया गया. वहीं अफगान‍िस्तान को एश‍ियन गेम्स के स‍िल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. आज ही क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर जीता था.

इससे पहले भारत ने मैच में टॉस जीता और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले फील्ड‍िंग करने का फैसला किया. अफगान‍िस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. वहीं बार‍िश की वजह से जब मैच रुका तो अफगान‍िस्तान ने 112/5 (18.2 ओवर्स) का स्कोर बना लिया था.

अफगान‍िस्तान की शुरुआत रही बेहद खराब
अफगान‍िस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. अफगान‍िस्तान को पहला झटका श‍िवम दुबे ने द‍िया. श‍िवम ने सबसे पहले जुबैद अकबरी (5) को आउट किया. इसके बाद अफगान‍िस्तान का स्कोर 9 रन पर पहुंचा ही होगा, तभी अर्शदीप स‍िंह ने मोहम्मद शहजाद (4) को चलता कर दिया. शहजाद का कैच विकेटकीपर ज‍ितेश शर्मा ने लपका. अफगान‍िस्तान को 3.2 ओवर्स में 12 रन पर तीसरा झटका लगा, जब नूर अली जादरान (1) रन पर आउट हो गए. इस स्कोर पर अफगानिस्तान संकट में घ‍िरती हुई द‍िख रही थी.

फिर शाह‍िदुल्लाह कमल (49 नॉट आउट), अफसर जजई (15 ) ने अफगान‍िस्तान को संभालने की कोश‍िश की. पर पारी का 10वां ओवर लेकर आए रव‍ि बिश्नोई की गेंद पर अफसर गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए. उस समय अफगान‍िस्तान के खाते में 49 रन जुड़े थे. फिर अफगान‍िस्तान का पांचवां विकेट करीम जनात (5) के रूप में गिरा. उनको शाहबाज अहमद ने बोल्ड किया.

अंत में आकर अफगानी कप्तान गुलबदीन नईब (27 नॉट) ने शाह‍िदुल्लाह संग अफगानी पारी को संभाला, लेकिन 19 ओवर की दूसरी गेंद पर बार‍िश आ गई. इस कारण मैच आगे नहीं हो सका. बार‍िश ना रुकने की वजह से बाद में फाइनल रद्द कर दिया गया और भारत ने बेहतर वरीयता के कारण गोल्ड मेडल मिल गया. वहीं अफगानिस्तान को स‍िल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, श‍िवम दुबे, शाहबाज अहमद और रवि ब‍िश्नोई को एक-एक सफलता मिली.

भारतीय क्रिकेट टीम का का एश‍ियन गेम्स में सफर
भारत ने टूर्नामेंट में शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से की थी.
– पहला मैच, क्वार्टर फाइनल: 3 अक्टूबर को हुए इस मैच में भारत को नेपाल को 23 रनों से परास्त किया.
– दूसरा मैच, सेमी फाइनल: 6 अक्टूबर को भारत ने इस मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंद दिया
– तीसरा मैच, फाइनल: 7 अक्टूबर को हुआ मैच रद्द, चूंकि टीम इंडिया की रैंकिंग अफगान‍िस्तान से ज्यादा थी, इसलिए उसे गोल्ड मेडल मिला.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...