16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय आयोग के लोगो में भगवान धन्वंतरि की तस्वीर लगाकर लिखा भारत,...

राष्ट्रीय आयोग के लोगो में भगवान धन्वंतरि की तस्वीर लगाकर लिखा भारत, बदलाव का होने लगा विरोध

Published on

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने अपना लोगो बदल दिया है। लोगो से राष्ट्रीय प्रतीक को हटाकर भगवान धन्वंतरि की तस्वीर लगा दी गई है। धन्वंतरि को भगवान विष्णु का एक अवतार माना जाता है। उन्हें पुराणों में आयुर्वेद के देवता बताया गया है। नैशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने कहा कि धन्वंतरि का लोगो लगभग एक साल से इस्तेमाल में है। एक अधिकारी ने कहा, ‘पहले, यह काले और सफेद रंग में था, इसलिए प्रिंटआउट में दिखाई नहीं देता था। हमने केवल लोगो के केंद्र में एक रंगीन फोटो का उपयोग किया है।’ वहीं, लोगो में बदलाव का यह कहकर विरोध हो रहा है कि इससे एनएमसी की धर्मनिपेक्ष प्रकृत्ति की हानि होगी।

डब्ल्यूएचओ के लोगो में भी धार्मिक प्रतीक!
एक अन्य अधिकारी, जो अपना नाम नहीं बताना चाहते थे, ने कहा कि यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतीक में भी संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रतीक को शामिल किया गया था, जिस पर एक सांप लिपटा हुआ था। सांप लंबे समय से दवा और चिकित्सा पेशे का प्रतीक रहा है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह एस्क्लेपियस की कहानी से पैदा हुआ है, जिसे प्राचीन यूनानी चिकित्सा के देवता के रूप में पूजा करते थे और जिसके पंथ में सांपों का उपयोग शामिल था। एनएमसी के लोगो में ‘भारत’ का कोई उल्लेख नहीं है, लेकिन उसने ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है। हालांकि, लोगो में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

आईएमए की केरल शाखा ने जताई आपत्ति
भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की केरल शाखा ने लोगो में बदलाव की आलोचना की। उसने कहा, ‘एनएमसी के लोगो में हालिया बदलाव आधुनिक चिकित्सा बिरादरी को स्वीकार्य नहीं है। नया लोगो गलत संदेश देता है और आयोग के वैज्ञानिक और धर्मनिरपेक्ष स्वभाव को ठेस पहुंचाएगा।’ उसने कहा कि इस फैसले को रद्द कर दिया जाना चाहिए।

आईएमए भी जारी करेगा बयान
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे रविवार को होने वाली बैठक में इस मामले पर चर्चा करेंगे और फिर एक बयान जारी करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते निर्देश जारी किया था कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाने जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रीब्रैंडिंग को लागू करने के लिए एक पत्र भेजा है।

राज्यों को भी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (एबी एचडब्ल्यूसी) पोर्टल पर नए नाम वाली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीरें अपलोड करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने बताया, ‘रीब्रैंडेड एबी-एचडब्ल्यूसी का एक नया टैगलाइन भी होगा- आरोग्यम परमम धनम।’त, बदलाव का होने लगा विरोध

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...