15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलरोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज...

रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 2-1 से रौंदा

Published on

हैदराबाद

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (52) और टिम डेविड (54) की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में 4 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने नागपुर में दूसरा मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 69 रन और विराट कोहली ने 63 रन की पारी खेली।

टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। बाबर आजम की टीम ने पिछले साल कुल 20 मैच जीते थे, वहीं इस साल 9 महीनों में ही टीम इंडिया ने 21 मैच जीतकर पाकिस्तान का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर ये उपलब्धि हासिल की है।

ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया है। भारत को अब सीरीज जीतने के लिए 187 रन बनाने होंगे। कंगारुओं के लिए जोस इंग्लिस ने 52 और टिम डेविड ने 54 रन का स्कोर बनाया। डेनियल सेम्स ने भी नाबाद 28 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...