12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत विश्व विजेता? युवराज ने उठाया रोहित सेना पर सवाल तो सहवाग...

भारत विश्व विजेता? युवराज ने उठाया रोहित सेना पर सवाल तो सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

पिछली बार जब विश्व कप भारत में आयोजित किया गया था तो एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने मुंबई के खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में ट्रॉफी उठाकर 28 साल का लंबा इंतजार खत्म किया था। यह 12 साल पहले हुआ था। इस बीच भारत को हर प्रारूप में विश्व कप में निराशा मिली है। इस साल अक्टूबर में रोहित शर्मा के पास धोनी का कारनामा दोहराने की और आईसीसी खिताब के एक दशक से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने का मौका है। बड़ा सवाल यह है कि क्या रोहित की अगुवाई वाली टीम में क्या यह क्षमता है? यही सवाल भारत के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर और 2011 में भारत की जीत के सूत्रधारों में से एक युवराज सिंह ने भी पूछा। इस पर सहवाग ने जो जवाब दिया वह रोहित सेना के लिए खास है।

युवराज ने गुरुवार को x.com पर वर्तमान भारतीय टीम की दबाव झेलने और घरेलू दर्शकों के सामने 12 साल पहले उनकी टीम की तरह अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा- हम सभी ICC World Cup 23 में 2011 को दोहराना चाहते हैं, लेकिन 2011 में भारत दबाव में चमकी थी। 2023 में टीम फिर से प्रदर्शन करने के दबाव में है। क्या हमारे पास इसे बदलने के लिए पर्याप्त समय है? क्या हम इस दबाव का उपयोग कर सकते हैं एक ‘गेम चेंजर’ की तरह। युवराज 2011 में भारत के विश्व कप जीतने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

उन्हें अपने पूर्व साथी और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से तुरंत जवाब मिला। इस विस्फोटक बल्लेबाज और 2007 (टी20) और 2011 (वनडे) में भारत की पिछली दो विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य ने कहा कि रोहित, विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी दबाव में नहीं झुकेंगे। इसके बजाय वे इसे विपक्ष को वापस दे देंगे। उन्होंने लिखा- आई बात प्रेशर की तो इस बार हम प्रेशर लेंगे नहीं, देंगे! चैंपियंस की तरह! (जब दबाव की बात आती है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन हम इसे विपक्ष को देंगे)। सहवाग ने युवराज को टैग करते हुए जवाब दिया।

सहवाग ने युवराज को यह भी याद दिलाया कि पिछले तीन वनडे विश्व कप मेजबान देश 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने जीते थे। उन्होंने लिखा- पिछले 12 साल में मेजबान टीम विश्व कप जीतती है! (मेजबान टीम ने पिछले 12 वर्षों में सभी वनडे विश्व कप जीते हैं)। 2011 में हमने घरेलू मैदान पर जीत हासिल की। 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की। 2019 इंग्लैंड ने जीत हासिल की। 2023 हम तूफान मचाएंगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...