10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेट का 'अमृत काल', तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम, रैंकिंग में...

भारतीय क्रिकेट का ‘अमृत काल’, तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम, रैंकिंग में खिलाड़ियों का भी जलवा

Published on

नई दिल्ली,

देश इस वक्त आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया रहा है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. 15 फरवरी (बुधवार) का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है. इसे भारतीय क्रिकेट का अमृत काल ही कहा जा सकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था जहां टीम तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 पर काबिज हो. सिर्फ टीम रैंकिंग ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी हिन्दुस्तान का जलवा है क्योंकि कई जगह टॉप 10 प्लेयर्स में भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.

टीम रैंकिंग में लहराया तिरंगा
15 फरवरी को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग देखें तो टी-20, टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम नंबर-1 है. टीम इंडिया टी-20 और वनडे में पहले से ही नंबर वन थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर थी. नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों से मिली जीत ने भारतीय टीम का फायदा किया और वह सीधा नंबर-1 पर पहुंच गई.

• टी-20 रैंकिंग- भारत नंबर-1, 267 रेटिंग्स
• वनडे रैंकिंग- भारत नंबर-1, 114 रेटिंग्स
• टेस्ट रैंकिंग- भारत नंबर-1, 115 रेटिंग्स

टीम इंडिया इससे पहले भी कई बार तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि तीनों फॉर्मेट में एक ही साथ टॉप पर काबिज हो. अगर भारतीय टीम टेस्ट में नंबर-1 बनी रहती है, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी पहुंच सकती है.

रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम इंडिया के लिए यह शानदार मौका आया है. रोहित शर्मा अभी तीनों फॉर्मेट के रेगुलर कप्तान हैं, हालांकि टी-20 फॉर्मेट में वह अभी रेगुलर नहीं खेल रहे हैं और हार्दिक पंड्या ही कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में मौजूदा वक्त में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनाने का क्रेडिट भी इन दोनों कप्तानों की जोड़ी को जाता है.

खिलाड़ियों का भी जलवा…
अगर खिलाड़ियों की रैंकिंग की बात करें तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कोई ना कोई खिलाड़ी किसी एक रैंकिंग में नंबर-1 जरूर है. टी-20 में सूर्यकुमार यादव टॉप बल्लेबाज हैं, वनडे में मोहम्मद सिराज टॉप गेंदबाज हैं और टेस्ट में रवींद्र जडेजा टॉप ऑलराउंडर हैं. इन तीन प्लेयर्स के टॉप पर रहने के अलावा भी कई ऐसे प्लेयर हैं, जो रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाए हुए हैं.

टी-20 रैंकिंग-
• सूर्यकुमार यादव- नंबर-1, बल्लेबाज
• हार्दिक पंड्या- नंबर-2, ऑलराउंडर

वनडे रैंकिंग-
• शुभमन गिल- नंबर-6, बल्लेबाज
• विराट कोहली- नंबर-7, बल्लेबाज
• रोहित शर्मा- नंबर-9, बल्लेबाज
• मोहम्मद सिराज- नंबर-1, गेंदबाज

टेस्ट रैंकिंग-
• ऋषभ पंत- नंबर-7, बल्लेबाज
• रोहित शर्मा- नंबर-8, बल्लेबाज
• रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, गेंदबाज
• जसप्रीत बुमराह- नंबर-5, गेंदबाज
• रवींद्र जडेजा- नंबर-1, ऑलराउंडर
• रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, ऑलराउंडर
• अक्षर पटेल- नंबर-7, ऑलराउंडर

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...