13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन के अस्पताल में भारतीय मूल की नर्स पर धारदार चीज से...

ब्रिटेन के अस्पताल में भारतीय मूल की नर्स पर धारदार चीज से हमला, हालत नाजुक

Published on

लंदन

ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्डम रॉयल अस्पताल में भारतीय मूल की एक लगभग 50 वर्षीय नर्स पर एक 30 वर्षीय मरीज ने धारदार चीज से हमला कर दिया। नर्स का नाम अचम्मा चेरियन है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि किसी आम आदमी ने नर्स पर धारदार हथियार से हमला किया, जो चाकू नहीं था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचम्मा चेरियन पर हमला उस वक्त किया गया जब वह अस्पताल की एक्यूट मेडिकल यूनिट में ड्यूटी पर थीं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, अचम्मा चेरियन लगभग दस वर्षों से इस अस्पताल में काम कर रही हैं। वह अस्पताल के पास में ही रहती है। पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि नर्स नियमित रूप से रात की शिफ्ट में काम करती हैं। एक व्यक्ति ने कहा, ”जब से हम 2007 में यहां आए हैं, तब से वह यहां रह रही हैं।”

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद रोमन हक के रूप में हुई है। उसे मैनचेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और उस पर हत्या के प्रयास और धारदार चीज रखने का आरोप लगाया गया। ऐसा बताया गया कि आरोपी ने अचम्मा चेरियन पर हमला इसलिए किया क्योंकि वह मेडिकल जांच के लिए इंतजार करने के कारण गुस्से में था।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने की हमले की निंदा
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”रॉयल ओल्डम अस्पताल में हुए इस भयानक हमले के बाद मेरी संवेदनाएं नर्स और उसके प्रियजनों के साथ हैं। नर्स हमारे एनएचएस की रीढ़ हैं और उन्हें हिंसा के डर के बिना मरीजों की देखभाल करने में सक्षम होना चाहिए। हम ट्रस्ट के संपर्क में हैं और आगे भी अपडेट करेंगे।” स्थानीय सरकार मंत्री जिम मैकमोहन ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण हमला करार दिया है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...