8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय जवानों ने की चीन के सैनिकों की पिटाई, तनाव कम होने...

भारतीय जवानों ने की चीन के सैनिकों की पिटाई, तनाव कम होने के बीच वीडियो आया सामने, देखें घुसपैठ करने पर क्या हुआ

Published on

बीजिंग

भारत और चीन पिछले कुछ वर्षों से चल रहे तनाव को कम करने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों पिछले महीने के अंत में सीमावर्ती क्षेत्रों में यथास्थिति पर लौटने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। दोनों सेनाएं अपने सैनिकों को वापस पीछे कर रही हैं। इसके बावजूद भारतीय सेना लद्दाख में चुनौतीपूर्ण सर्दियों की तैयारी कर रही है। क्योंकि अभी भी पूरी तरह तनाव खत्म नहीं हुआ है। हालांकि इस बीच भारतीय सैनिकों की ओर से चीनी सैनिक की पिटाई का वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें भारतीय सेना के जवान कथित तौर पर भारतीय क्षेत्र में पकड़े गए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों की पिटाई करते देखे जा सकते हैं। वीडियो की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन सैनिकों की वर्दी से ऐसा लगता है कि यह गर्मियों का वीडियो है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि यह 2019-21 के बीच अरुणाचल प्रदेश का वीडियो है। एक अन्य वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि हम महामारी के युग में हैं।

चीन के सैनिकों को पकड़ लिया
इस वीडियो पर सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि भारतीय सेना के जवानों को कुछ पीएलए सैनिकों के आसपास देखा जा सकता है, अनुमान के मुताबिक इन्होंने संभवतः टोह लेने के लिए एलएसी को पार किया था। हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। एक PLA सैनिक को घसीट कर ले जाते और उसका बॉडी कैमरा निकालते देखा जा सकता है। वीडियो के स्वतंत्र रूप से प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

भारत और चीन में गश्त पर सहमति
भारत और चीन की सेनाएं पूर्वी लद्दाख सेक्टर के डेमचोक और देपसांग इलाके में हर हफ्ते एक समन्वित गश्त करने पर सहमत हुई है। इसके अलावा गश्त का एक दौर पूरा भी हो चुका है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में डेमचोक और डेपसांग दोनों में सैनिकों की वापसी पूरी हो चुकी है। इसके बाद महीने के पहले सप्ताह में समन्वित गश्त शुरू की गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में एक गश्त भारतीय सैनिकों की ओर से की जाएगी और एक गश्त चीनी सैनिक करेंगे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...