15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारतीय टीम ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड की ओपन कैटेगरी में पहली...

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड की ओपन कैटेगरी में पहली बार जीता गोल्ड

Published on

बुडापेस्ट:

भारत ने चेस ओलंपियाड 2024 के ओपन सेक्शन में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार को भारत ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की। फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर चल रहे चीन का सामना अमेरिका से था, जहां चीन को हार का सामना करना पड़ा। स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में अर्जुन इरिगैसी ने जान सुबेलज को हराया जबकि गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसेव को मात दी। अर्जुन की जीत के बाद भारत को गोल्ड हासिल करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, जिसे गुकेश ने हासिल कर लिया

भारतीय टीम शुरुआत से ही फॉर्म में
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत में लगातार आठ जीत के साथ भारत का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। इसके बाद गत विजेता उज्बेकिस्तान ने भारत को ड्रॉ पर रोका। अगले ही राउंड में भारत ने वापसी करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका को हराकर खिताब पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। इस जीत के साथ ही भारत ने 2022 ओलंपियाड में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाया, जहां उसने घरेलू धरती पर कांस्य पदक जीता था। इससे पहले भारत ने 2014 के संस्करण में भी कांस्य पदक जीता था।

टॉप-5 रैंकिंग में दो भारतीय
अर्जुन के लिए यह 2800 रेटिंग के निशान की ओर एक और कदम हैं। लाइव रेटिंग में अर्जुन अब 2793 अंकों पर हैं। अगर वह 2800 अंक को पार कर जाते हैं तो वह इतिहास में 16वें खिलाड़ी होंगे। विश्वनाथन आनंद के अलावा कोई और भारतीय यहां तक नहीं पहुंचा है। दूसरी तरफ गुकेश ने सुनिश्चित किया कि वह लगातार आगे बढ़ते रहें। उनकी जीत ने उन्हें 2785 रेटिंग अंक तक पहुंचाया। यह पहली बार है कि विश्व रैंकिंग के शीर्ष पांच में दो भारतीय हैं।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...