15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलएशिया कप: रिकॉर्ड 11वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, लगातार 13 वनडे...

एशिया कप: रिकॉर्ड 11वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, लगातार 13 वनडे जीतने के बाद हारा श्रीलंका

Published on

कोलंबो,

एक लो स्कोरिंग पर बेहद रोमांचक मैच में श्रीलंका को हराते हुए भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ श्रीलंका का लगातार 13 वनडे से चला आ रहा विजयरथ भी थम गया। रोहित एंड कंपनी की यह लगातार दो दिन में दूसरी जीत है क्योंकि मैन इन ब्लूज ने एक दिन पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट पर 356 रन बनाकर रिकॉर्ड 228 रन से फतह हासिल की थी। आज टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत 213 रन ही बना पाया, इसके जवाब में श्रीलंका ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 41.3 ओवर में 172 रन ही बना पाया और 41 रन से पीछे रह गया। भारत के लिए बैटिंग में रोहित शर्मा और बॉलिंग में कुलदीप यादव स्टार रहे।

11वीं बार फाइनल खेलेगा भारत
1984 में खेले गए एशिया कप के पहले एडिशन में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम कुल मिलाकर अपना 11वां फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। भारत ने 1984 के अलावा 1988, 1990, 1995, 1997, 2004, 2008, 2010, 2016, 2018 और अब 2023 के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें 2016 और 2022 का एडिशन टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

दिनुथ वेलालागे ने मारा पंजा
दुनिथ वेलालागे ने अपने शुरुआती तीन ओवर में शुभम गिल (13), विराट कोहली (तीन रन) और रोहित (48 गेंद में 53 रन) को आउट कर भारतीय टीम को बैकफुट पर घकेल दिया। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले लोकेश राहुल (44 गेंद में 39 रन) और ईशान किशन (33) ने चौथे विकेट के लिए 89 गेंद में 63 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन वेलालागे ने राहुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद असलंका ने किशन को चलता किया। वेलालागे ने इसके बाद हार्दिक पंड्या को विकेट के पीछे कैच कराकर पहली बार वनडे में पांच विकेट झटके। असलंका ने रविंद्र जडेजा (चार), जसप्रीत बुमराह (पांच रन) और कुलदीप यादव (0) को पवेलियन की राह दिखा कर भारत की मुश्किलें और बढ़ा दी। मैच की पहली पारी के 47वें ओवर में बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण मैच लगभग 50 मिनट तक रुका रहा। मुकाबला शुरू होने के बाद अक्षर पटेल (26) ने मोहम्मद सिराज (नाबाद पांच) के साथ आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर टीम को 213 रन तक पहुंचाया।

रोहित ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
अपना 248वां मैच खेलने उतरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सातवें ओवर में तेज गेंदबाज कासुन राजिता को छक्का मारते हुए वनडे में 10000 रन पूरे किए। रोहित ने 241वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ, इसी के साथ वह सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने के मामले में विराट कोहली (205 पारी) के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए। रोहित ने इस तरह महान सचिन तेंदुलकर (259 पारी) , सौरव गांगुली (263), रिकी पोंटिंग (266), जैक्स कैलिस (272), महेंद्र सिंह धोनी (273), ब्रायन लारा (278), क्रिस गेल (282) और भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ (287 पारी) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 44 गेंद में अर्धशतक और बतौर ओपनर अपने 8 हजार रन भी पूरे किए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...