13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत का जिगरी दोस्त पाकिस्तान को देगा AI तकनीक, सैन्‍य अफसर जाएंगे...

भारत का जिगरी दोस्त पाकिस्तान को देगा AI तकनीक, सैन्‍य अफसर जाएंगे मास्‍को, दिल्ली के दुश्मन संग क्‍यों दोस्ती कर रहा रूस?

Published on

इस्लामाबाद

रूस हमेशा से भारत का जिगरी दोस्त रहा है। जबकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में रूस को हराने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अकसर देखा जाता है कि रूस, उसी पाकिस्तान को लेकर प्रेम जताने लगता है। अब रूसी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल एलेक्सी सिस्योएव ने पाकिस्तान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए रूस की इच्छा से जिन्ना के देश को वाकिफ करवाया है। जियो न्यूज के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए, कि क्या मास्को एआई टेक्नोलॉजी में इस्लामाबाद की मदद करेगा। प्रशांत बेड़े के रूसी नौसेना के प्रिमोर्स्काया फ्लोटिला के कमांडर रियर अमिद्रल सिस्योएव ने कहा कि रूस हमेशा पाकिस्तान के साथ इन अनुभवों को शेयर करने के लिए तैयार है। रूसी कमांडर का ये बयान भारत के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

पाकिस्तान पहुंचे रूसी नौसेना के कमांडर ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान में चलाए जा रहे शांति अभियान पर रूस की नजर है। कमांडर ने पाकिस्तानी चैनल के साथ बात करते हुए ये भी कहा, कि शांति अभ्यास में देशों और प्रतिनिधियों की संख्या समय के साथ बढ़ रही है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की नौसेना अमन-2025 नाम से एक नौसेना अभ्यास चला रही है, जिसमें 60 देशों की नौसेना शामिल है। माना जा रहा है कि इस अभ्यास के पीछे चीन है, जो इंडो-पैसिफिक में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है। उत्तरी अरब सागर में ये सैन्य अभ्यास शुरू किया गया है।

पाकिस्तान को AI टेक्नोलॉजी में मदद देगा रूस?
इस्लामाबाद में रूस के रियर एडमिरल सिस्योएव ने जियो से बात करते हुए कहा, कि नौसैनिक अभ्यास यह देखने में मदद करते हैं कि व्यावहारिक रूप से सभी देशों के पास एक ही मुद्दे हैं। समुद्री सुरक्षा के आयाम समान हैं और उन्हें बातचीत के आधार पर इन समस्याओं को एक साथ हल करना चाहिए। रूसी अधिकारी ने एआई टेक्नोलॉजी से संबंधित एक सवाल में ये भी कहा, कि “यह सिर्फ रूस और यूक्रेन की बात नहीं है। अगर उन्हें पूरी दुनिया में बेचा जा रहा है, तो ऐसे देश से अनुभव प्राप्त करना बहुत मूल्यवान होगा, जो सीधे खतरों का सामना कर रहा है।” इसके अलावा रूसी अधिकारी ने ये भी खुलासा किया कि जल्द ही पाकिस्तानी सेना के उच्च अधिकारियों की एक टीम रूस का दौरा करने वाली है।

रूसी अधिकारी ने खुलासा किया कि जब पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी मॉस्को की यात्रा करेंगे तो उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की मदद दी जाएगी। आपको बता दें, कि पाकिस्तान ने AMAN-25 नौसैनिक अभ्यास को बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास के तौर पर पेश किया है, लेकिन हकीकत ये है कि चीन अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। पहले इस समुद्री अभ्यास में कुछ पश्चिमी देश भी हिस्सा लिया करते थे लेकिन अब उन देशों ने अपनी भागीदारी कम कर दी है। द संडे गार्जियन की एक रिपोर्ट में नाम नहीं छापने की शर्त पर पाकिस्तानी नौसेना के एक अधिकारी ने यहां तक कहा, कि “पाकिस्तान की नौसेना का भले ही विस्तार हो रहा है लेकिन रिमोट कंट्रोल अब चीन के हाथों में है।”

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...