10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलतय थी भारत की हार! 12 रन पर छूटा विराट कोहली का...

तय थी भारत की हार! 12 रन पर छूटा विराट कोहली का कैच और पलट गया पूरा मैच

Published on

चेन्नई

वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब थी। मेजबानों ने दो ओवर में सिर्फ दो रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क कातिलाना गेंदबाजी कर रहे थे। भारतीय बल्लेबाजों के पास उनकी गेंदों का कोई जवाब नहीं था। अगर एक विकेट भी और गिर जाता तो हार तय थी, ऐसे समय में विराट कोहली का कैच छोड़ना ऑस्ट्रेलियाई खेमे को भारी पड़ गया। विराट कोहली उस वक्त सिर्फ 12 रन पर खेल रहे थे, अगर मिचेल मार्श वह कैच लपक लेते तो चीकू की पारी उसी वक्त खत्म हो जाती। वह 85 रन नहीं बना पाते और न ही भारत छह विकेट से यह मुकाबला जीत पाता।

आठवें ओवर में छूटा था कैच
भारत का स्कोर उस वक्त 20 रन पर तब विकेट था। बीमार शुभमन गिल की जगह पारी का आगाज करने वाले ईशान किशन ने पहले ओवर में ही स्टार्क की गेंद पर ढीला शॉट खेल कर स्लिप में कैच दिया। वह ‘गोल्डन डक’ बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार्क का यह विश्व कप में 50वां विकेट था। जोश हेजलवुड (38 रन देकर तीन) ने अगले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उनकी जगह आए श्रेयस अय्यर को कवर में कैच कराया। ये दोनों बल्लेबाज भी खाता नहीं खोल पाए। हेजलवुड को कोहली का विकेट भी मिल जाता, लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी के साथ कन्फ्यूजन के चक्कर में मिचेल मार्श ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया और यह मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

कोहली-राहुल की मैच विनिंग साझेदारी
केएल राहुल केवल तीन रन से शतक नहीं बना पाए, लेकिन उनकी और विराट कोहली के अर्धशतकों और 165 रन की साझेदारी के बूते भारत ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराने में कामयाब रहा। राहुल ने विजयी छक्का लगाया, जिससे उनका स्कोर 97 रन पर पहुंचा। अपनी इस नाबाद पारी के लिए राहुल ने 115 गेंद खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए। कोहली ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 116 गेंद पर छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 199 रन पर आउट हो गई थी, उसकी तरफ से डेविड वार्नर (52 गेंद पर 41 रन, छह चौके) और स्मिथ (71 गेंद पर 46 रन, पांच चौके) के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज मिशेल स्टार्क (28) ने उपयोगी योगदान दिया।

भारतीय स्पिनर्स रहे जीत के असल हीरो
इससे पहले चेन्नई की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 199 रन पर ही समेट दिया। रविंद्र जडेजा (28 रन देकर तीन विकेट), कुलदीप यादव (42 रन देकर दो) और रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर एक) की स्पिन तिकड़ी ने 30 ओवर में 104 रन देकर छह विकेट लिए। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...