18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनिज्जर की हत्या में भारत का हाथ... खालिस्तान समर्थक कनाडाई नेता ने...

निज्जर की हत्या में भारत का हाथ… खालिस्तान समर्थक कनाडाई नेता ने लगाया आरोप, उगला जहर

Published on

ओटावा

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के हत्यारों को पकड़ने के पुलिस के दावे के बाद कनाडाई राजनेता जगमीत सिंह ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। जगमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कनाडा की रॉयल माउंट पुलिस ने कथित हत्यारों के भारत सरकार से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं दिया है। बावजूद इसके, कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ने आरोप लगाया है कि जून 2023 में निज्जर की हत्या करने वाले भारत सरकार द्वारा बुलाए गए किराये के हत्यारे थे।

एनडीपी नेता ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “भारत सरकार ने कनाडा की धरती पर एक पूजा स्थल पर कनाडाई नागरिक की हत्या करने के लिए हत्यारों को भाड़े पर लिया था। आज तीन गिरफ्तारियां की गई हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “इस हत्या का आदेश देने, योजना बनाने या अंजाम देने वाले किसी भी भारतीय एजेंट या स्टेट एक्टर को बेनकाब किया जाना चाहिए और कनाडाई कानून की पूरी ताकत के साथ उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कनाडा, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए हरदीप सिंह निज्जर को न्याय मिलना चाहिए।”

कनाडा ने तीन भारतीयों को किया गिरफ्तार
कनाडा की रॉयल माउंट पुलिस ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कथित तौर पर तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि ये तीनों निज्जर की हत्या करने वाले हिट स्क्वाड के सदस्य थे। तीनों संदिग्धों की पहचान करनप्रीत सिंह (28), कमलप्रीत सिंह (22) और करन बरार (22) के रूप में की गई है। इनके ऊपर निज्जर की हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इनके ऊपर हत्या करने और साजिश रचने का आरोप लगाया है।

कनाडाई रायल पुलिस ने एक बयान में कहा, निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोप में 3 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक अलग जांच की जा रही है, जिसमें भारत सरकार के शामिल होने के आरोपों का पता लगाना भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि वह भारत में समकक्ष एजेंसियों के साथ संपर्क में है।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...