13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडिया के हालात बदल गए... अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत...

इंडिया के हालात बदल गए… अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत देख पाकिस्तानी एक्सपर्ट हक्का-बक्का, बताई भारत की ताकत

Published on

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय अमेरिका का दौरा सम्पन्न हो गया है। अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तेल, गैस से लेकर टैरिफ और आप्रवासन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वॉइट हाउस में पहुंचने पर ट्रंप ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया और भारतीय प्रधानमंत्री को ग्रेट लीडर कहा। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने मोदी को अमेरिका के न्योते पर हैरानी जताई है।

पाकिस्तान के विशेषज्ञ कमर चीमा ने अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी मूल के साजिद तरार से बात की और पीएम मोदी की अमेरिकी में मौजूदगी को लेकर सवाल किया। पाकिस्तानी एक्सपर्ट के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अमेरिका में मौजूदगी सबसे ज्यादा हैरानी की बात रही। इसके पहले बीते साल बाइडन के कार्यकाल में जब मोदी वॉशिंगटन गए थे, तब अजीत डोभाल उनके साथ नहीं थे।

भारत के लिए हालात बदल गए हैं
साजिद तरार ने कहा कि भारत के लिए हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। पिछली बार अमेरिकी कोर्ट ने डोभाल के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इस बार डोभाल खुलकर सामने हैं, जो बताता है कि किस तरह से बदलाव हुआ है। डोभाल ने अमेरिकी की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की।

ट्रंप और मोदी के रिश्ते हैं पुराने
तरार ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अमेरिका ने भारत को खुश करने के लिए अडानी के लिए कानून में बदलाव कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के रिश्ते ट्रंप के साथ नए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने जहां से रिश्ते छोड़े थे, वहीं से शुरू किए हैं। बीते समय में वॉशिंगटन, डीसी में भारत का प्रभाव बढ़ चुका है। वो विवेक रामास्वामी की शक्ल में हो, सुंदर पिचाई हो या फिर तुलसी गबार्ड की शक्ल में हो।

चीन को फेल करने का प्लान
तरार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की ख्वाहिश है कि हर चीज में चीन का एकाधिकार खत्म हो। ट्रंप चीन के अंदर से बिजनेस को निकालकर उसे भारत में शिफ्ट करना चाहते हैं। हालांकि, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए ट्रंप के खुद बाहर न आने का जिक्र किया और इसे बुरा संकेत बताया।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this