8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालइंदौरः चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को लोडिंग वाहन से बांधकर...

इंदौरः चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को लोडिंग वाहन से बांधकर घसीटा, मारपीट की

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो नाबालिग लड़कों को चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा गया. कुछ लोगों ने दोनों नाबालिगों को मोबाइल चोर समझकर पकड़ लिया था. उसके बाद लोडिंग वाहन से बांधकर बर्बर तरीके से घसीटा. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाबालिगों को मेडिकल के लिए भेजा है. घटना बड़ी चोइथराम सब्जी मंडी की है. यहां दो नाबालिग लड़कों के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सामने आने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि राजेंद्र नगर में चोइथराम सब्जी मंडी में दोनों नाबालिग लड़के एक वाहन से कुछ सामान निकाल रहे थे. उसी दौरान गाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें देख लिया. इसके बाद दोनों को वहां मौजूद लोगों ने बेरहमी से पीटा. किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस
बाद में पुलिस पहुंची और दोनों लड़कों को लेकर थाने पहुंची. दोनों की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है.एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया कि मंडी में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. नाबालिगों का मेडिकल करवा लिया है. जिन लोगों ने मारपीट की है, उनके बारे में पता किया जा रहा है. हम दोषियों पर कार्रवाई करेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this