16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीति'इंद्रेश कुमार की जुबां पर आई दिल की बात, अब प्रेशर में...

‘इंद्रेश कुमार की जुबां पर आई दिल की बात, अब प्रेशर में पलटे’, कांग्रेस का बीजेपी पर प्रहार

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार के एक बयान ने राजनीतिक जगत में ऐसा असर डाला कि वह उनके सफाई देने के बाद भी थम नहीं रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस के कई नेताओं ने इसको मुद्दा बनाकर बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “इंद्रेश कुमार ने जो दिल में आया, वही कहा। हो सकता है कि उन पर दबाव रहा हो, इसलिए उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन भारत जानता है कि अहंकारी कौन है, अहंकार की भाषा कौन बोलता है, 400 पार की बात करता है और भगवान राम को लाने की बात करता है… जहां-जहां भगवान राम ने पैर रखे, वहां-वहां भाजपा हारी। यह भाजपा की करारी हार है…।”

उदित राज ने कहा, “RSS के पास बीजेपी की तरह कई चेहरे हैं”
दूसरी तरफ पार्टी के दूसरे नेता उदित राज ने कहा, “…चीजों को इस तरह से पेश किया गया कि नरेंद्र मोदी राम को लेकर आए। उन्होंने (इंद्रेश कुमार) उसी अर्थ में बात कही है, लेकिन बाद में उन्हें लगा होगा कि यह सरकार कभी भी गिर सकती है और वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं बनना चाहते…आरएसएस के पास बीजेपी की तरह कई चेहरे हैं और अभी नहीं तो बाद में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी…।”

दरअसल संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को एक तंज भरे लहजे में बीजेपी और विपक्षी इंडिया (INDIA) ब्लॉक के लिए कहा था कि भगवान राम ने “अहंकार” वाले लोगों को सिर्फ “241 सीटों” तक सीमित कर दिया (बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं है) और हिंदू देवता का विरोध करने वालों को “234 पर रोक दिया।”

जयपुर के पास कनोता में “रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह” कार्यक्रम में कुमार ने कहा, “2024 में लोकतंत्र में राम राज्य के ‘विधान’ को देखें। जो लोग राम की पूजा करते थे लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए, उन्हें सबसे बड़ी पार्टी बना दिया गया। लेकिन उन्हें उनके अहंकार के कारण पूर्ण बहुमत नहीं दिया गया। जिन्होंने राम का विरोध किया, वे सभी मिलकर भी पर्याप्त ताकत नहीं जुटा सके। यह भगवान का न्याय है।” इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि एक “सच्चे सेवक” में “अहंकार नहीं होता” है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...