22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP में हैवानियत: महिला को बंधक बना दूसरे जिले में ले गए,...

UP में हैवानियत: महिला को बंधक बना दूसरे जिले में ले गए, 7 दिनों तक किया गैंगरेप

Published on

हमीरपुर

हमीरपुर जिले की एक महिला को सात दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त को उसकी पत्नी बाजार में सब्जी लेने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाली रूबी सैनी से उसकी मुलाकात हो गई। रूबी उसे अपने घर ले गई वहां उसे नशीले पदार्थ वाला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाया। इसे पीकर उसकी पत्‍नी बेहोश हो गई।

इसके बाद महिला को बंधक बनाकर पड़ोस के महोबा जिले ले जाया गया जहां सात दिनों तक उसके साथ रेप किया गया। राठ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार राय ने बताया, ‘शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को रूबी, ओंकार सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।’ यह दावा किया गया है कि महिला को 29 अगस्त की शाम को महोबा जिले के चरखारी गांव के रहने वाले ओमकार सैनी के घर से बरामद किया गया है।

हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि पीड़िता के पति ने अपनी लापता पत्नी के बारे में पहले पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया और आखिरकार उसने अपनी पत्नी को आरोपियों के चंगुल से कैसे निकाला। एसएचओ ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this